IAS Action: कलेक्टर की सख्ती, जनसुनवाई की अनदेखी पर जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित
IAS Action: Collector's strictness, District Education Officer suspended for ignoring public hearing
IAS Action: जनसुनवाई की प्रक्रिया को हल्के में लेना अब अधिकारियों को भारी पड़ने लगा है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जनसुनवाई की अवहेलना पर सख्त एक्शन लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त दीपक सिंह को भेजा, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।

IAS Action: उत्तरदायित्वहीन अफसरों पर अब सीधा एक्शन
निलंबन के बाद संयुक्त कलेक्टर विजय मंडलोई को शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

कलेक्टर की कार्यशैली ने एक बार फिर प्रशासन को एक्शन मोड में ला दिया है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



