Indore corona update: फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, बच्चों से बुजुर्ग तक कोई नहीं सुरक्षित
Indore corona update: Corona cases started increasing again, no one is safe from children to the elderly
Indore corona update: पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले दो केस सामने आए थे, जिनमें से एक 7 साल की बच्ची है जो सूरत से आई थी और फिलहाल इंदौर के DNS हॉस्पिटल में भर्ती है। वहीं दूसरा मरीज उज्जैन में भर्ती है।

Indore corona update: कल आए दो और मरीज, उम्र में बड़ा अंतर
कल दो नए केस सामने आए हैं, जिनमें एक मरीज 72 साल का है और दूसरा 25 साल का। इससे साफ है कि यह वायरस अब फिर से एक्टिव हो रहा है और किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है।
Indore corona update: संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही
स्वास्थ्य विभाग की टीमें एक्टिव मोड में हैं और लगातार इन मरीजों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रही हैं। इसका मकसद यह जानना है कि ये लोग किन-किन के संपर्क में आए हैं, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
- यह भी पढ़ें: Indore Crime News : इंदौर की ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी में कोच की दरिंदगी: छात्रा के साथ अश्लील हरकत
Indore corona update: सरकार की गाइडलाइन – गंभीर लक्षणों पर रखें खास ध्यान

जनवरी से अब तक कुल 11 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से केवल 5 केस इंदौर के हैं। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिन मरीजों में निमोनिया या दूसरी गंभीर बीमारियों के लक्षण हैं और वे कोरोना पॉजिटिव हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाए। साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए ताकि वायरस के वेरिएंट की पहचान जल्द हो सके।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



