देश-विदेशEpaper

IPS Officer Death: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे युवा आईपीएस अधिकारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

IPS Officer Death: A young IPS officer going to join duty died in a painful road accident

IPS Officer Death: हसन के प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन (27) की पहली ड्यूटी ज्वाइन करने के दौरान हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा हसन जिले के कित्तने गांव के पास हुआ, जहां पुलिस वाहन का टायर फटने के कारण जीप चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।  

IPS Officer Death

IPS Officer Death: प्रशिक्षण से ड्यूटी तक का सफर छुटा अधूरा

भोपाल मध्य प्रदेश के मूल निवासी हर्ष बर्धन सिंह मैसूर पुलिस अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद हसन एसपी कार्यालय में कार्यभार संभालने जा रहे थे। मैसूर से हसन की ओर जाते समय यह हादसा हुआ। दुर्घटना में हर्ष बर्धन को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि दिवंगत हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह सिंगरौली जिले के देवसर में एसडीएम हैं।

IPS Officer Death

IPS Officer Death: पुलिस विभाग में छाई शोक की लहर

हसन के एसपी मोहम्मद सुजीता, एएसपी तम्मैया, और वेंकटेश नायडू दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। हर्ष बर्धन को गंभीर हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाने की योजना बनाई थी। स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट करने की तैयारी भी की गई, लेकिन हर्ष बर्धन की हालत लगातार बिगड़ती गई और उनकी मृत्यु हो गई।

IPS Officer Death

IPS Officer Death: आईजीपी और अधिकारियों की प्रतिक्रिया

दक्षिण क्षेत्र के आईजीपी डॉ. बोरलिंगय्या ने अस्पताल का दौरा किया और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन हर्ष बर्धन को बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया है।  

IPS Officer Death: हर्ष बर्धन का सपना रह गया अधूरा

अपने आईपीएस करियर की शुरुआत से पहले ही दिन हर्ष बर्धन का यह दुखद अंत बेहद हृदयविदारक है। मैसूर के आईजीपी कार्यालय से शुभकामनाएं लेकर निकले इस युवा अधिकारी का सफर अधूरा रह गया। उनकी असामयिक मृत्यु ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे देश को शोकाकुल कर दिया है।

_______________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button