Betul Ganj School : विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करना आशु भाषण हैं: सूर्यदीप त्रिवेदी,शा.कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज की छात्राओं ने जाना क्या है आशु भाषण
Betul Ganj School : Expressing thoughts and feelings is an extemporaneous speech: Suryadeep Trivedi, Sh.Kanya U.M. The girl students of Betul Ganj school know what is impromptu speech
गौरवमयी भारत विषय पर हुआ आंनद सभा और बाल सभा का आयोजन

Betul Ganj School : (बैतूल)। शा.कन्या उ.मा. विद्यालय बैतूल गंज बैतूल में गौरवमयी भारत विषय पर दूसरे शनिवार 12 अगस्त को आशु भाषण पर आंनद सभा और बाल सभा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि छात्राओं को बाल सभा के अन्तर्गत आशु भाषण एवं वाद विवाद हेतू विभिन्न विषय जिसमें भारतीय इतिहास, गौरवमयी नारियां, महान विभूतियां, भारत का स्वतंत्रता संग्राम आदि सदनवार गतिविधियां कराई गयी।
अवसर पर जिले के कलाकार से मिलिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लेखन एवं नाट्य विदधा से जुडे कलाकार सूर्यदीप त्रिवेदी एवं शिरीष सोनी को आमंत्रित किया गया। आशु भाषण एवं वाद विवाद पर छात्राओं से चर्चा करते हुए सूर्य दीप त्रिवेदी ने कहा कि भाषण का अर्थ भाषण बोलने की शक्ति और आशु का अर्थ तेज-जल्दी हैं, इसमें मौखिक संचार, भाषण ध्वनियों और संकेतों के द्वारा किसी के विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने की क्षमता को आशु भाषण कहा जाता हैं।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा कई प्रश्न पूछे गये जिसमें भाषण के प्रकार, भाषण की विषेषताएं तथा भाषण प्रस्तुतिकरण कैसे किया जाता है। इन बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
छात्राओं को सिखाया शब्दों का सही उच्चारण (Betul Ganj School)

शिरीष सोनी नाट्य कलाकार द्वारा शब्दों के सही उच्चारण पर छात्राओं से चर्चा करते हुए बताया गया कि शब्दों का सही उच्चारण करना हमें आना चाहिए जिससे हम अपनी बात को अच्छे से रख सकते हैं। उन्होने स-श-ष का छात्राओं को अभ्यास कराया तथा अच्छे अभ्यास के लिये बार बार पढ़ने और बोलने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शब्दों के सही उच्चारण करने से आपके अंग्रेजी बोलने के साथ ही व्यक्तिव में निखार आता हैं। आंनद सभा और बाल सभा में छात्राओं द्वारा महान विभूतियां, भारत का स्वतंत्रता संग्राम आदि विषय पर अपने भाषण तथा वाद विवाद पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले तथा कक्षा शिक्षक बी.आर.कंगाले, अशोक इवने, सी.एल.नर्रे एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।



