देश-विदेश

Malai Laddu Recipe : इस गणेश चतुर्थी बप्पा को भोग लगाएं अपने हाथ से बने मलाई लड्डू…

Malai Laddu Recipe, malai laddu, malai ladoo, milkladdu, malai ladoo recipe, laddu, sweet recipes,

Malai Laddu Recipe : इस गणेश चतुर्थी बप्पा को भोग लगाएं अपने हाथ से बने मलाई लड्डू...

Malai Laddu Recipe : गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर लोग गणपति बप्पा को अपने घरों पर लाते हैं और पूरे 11 दिन तक बप्पा भक्तों के घर रहते हैं। जगह जगह गणेश पंडाल भी लगाए जाते हैं। बाजार सजा दिए जाते हैं और बप्पा की अलग अलग तरह की प्रतिमाएं हर ओर देखने को मिलती हैं।

घरों में महिलाएं भी गणपति बप्पा के पसंदीदा पकवान बनाती हैं। इनमें मोदक (Modak), लड्डू काफी बनाए जाते हैं। क्योंकि देवो के देव आदिदेव गणेश जी को लड्डू बहुत पसंद हैं। तो क्यों न इस गणेश चतुर्थी आप अपने गणेश बप्पा मोरया को भोग लगाएं अपने हाथ से बने मलाई लड्डू… तो सोचना क्या हम आपको बताने जा रहे हैं मलाई लड्डू बनाने की ऐसी रेसिपी जो बप्पा को पक्का प्रसन्न करेंगी…

सामग्री (Malai Laddu Recipe)

  • दूध – 1 1/2 लीटर, Milk – 1 1/2 Litre
  • चीनी – 1/4 कप, Sugar – 1/4 Cup
  • इलायची पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच, Cardamom Powder – 1/4 tsp
  • 2 नींबू का रस, Juice of 2 Lemons
  • पानी, Water
  • घी, Ghee

बनाने का तरीका

  • दूध को उबालें और नींबू का रस डालें।
  • दूध को गाढ़ा होने तक चलाते रहें।
  • छैना निकालने के लिए फटे हुए दूध को छान लीजिए।
  • छैना पर थोड़ा ठंडा पानी डाल कर अलग रख दीजिये।
  • थोड़ा सा दूध उबालें, जब दूध उबलने लगे तो इसमें चीनी मिला दें।
  • अच्छी तरह मिलाएँ, इलायची पाउडर और छेना डालें। सब कुछ एक साथ मिला लें।
  • आँच बंद कर दें, मिश्रण को ठंडा कर लें।
  • मिश्रण को अच्छे से गूथ लीजिए।
  • मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा लें और मलाई लड्डू का आकार दें।
  • मलाई लड्डू परोसने के लिए तैयार है।

नीचे दिए गए वीडियो में देखें…(Malai Laddu Recipe)

Source – HomeCookingShow

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button