ट्रेंडिंग

Ladli Behna Yojna Update: जाने कितनी और कब आएगी 17वी किस्त

Ladli Behna Yojna Update: Know how much and when the 17th installment will come

Ladli Behna Yojna Update: मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘लाड़ली बहना योजना‘ के तहत 9 नवंबर 2024, दिन शनिवार को इंदौर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित रहेंगे और महिलाओं को नवंबर माह की 17वीं किस्त की राशि हस्तांतरित करेंगे। इस बार कुल 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक महिला को 1250 रुपये प्राप्त होंगे।

Ladli Bahna Yojna Update
Ladli Bahna Yojna Update

Ladli Behna Yojna Update: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका

लाड़ली बहना योजना, जो कि जून 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई थी, राज्य सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। अब तक 16 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है और 9 नवंबर को 17वीं किस्त का वितरण किया जाएगा।

Ladli Behna Yojna Update: Know how much and when the 17th installment will come
Ladli Behna Yojna Update: जाने कितनी और कब आएगी 17वी किस्त

Ladli Behna Yojna Update: महिला सशक्तिकरण के लिए बजट का विशेष प्रावधान

लाड़ली बहना योजना के लिए राज्य सरकार ने 18,984 करोड़ रुपये का विशेष बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल न केवल महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए है, बल्कि राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें परिवार की आर्थिक स्थिति में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Ladli Bahna Yojna Update
Ladli Bahna Yojna Update

————————————

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button