Betul News : बीएसएनएल कंपनी ने भूमि स्वामी की अनुमति बगैर टावर लगाने के लिए खोदा गड्ढा भूमि स्वामी ने मांझी सरकार के नेतृत्व में कलेक्टर से की शिकायत
BSNL company dug a pit to install the tower without the permission of the land owner. The land owner complained to the collector under the leadership of Manjhi government.
Betul News : चिचोली ब्लाक के ग्राम गदाखार में अतिक्रमण तेजी से जारी है। ताजा मामला बीएसएनएल का सामने आया है। कंपनी ने निजी भूमि पर बिना अनुमति टावर खड़ा कर दिया। आवेदक ग्रामीणों ने कहा हमने सरपंच, जनपद सदस्य से लेकर राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी से शिकायत भी की, लेकिन वे भी अतिक्रमण नहीं हटवा सके। दूरसंचार विभाग बीएसएनएल द्वारा बिना अनुमति के जमीन पर टावर का गड्ढा खोदने का आरोप लगाते हुए भूमि स्वामी ने मांझी सरकार के नेतृत्व में कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायतकर्ता कमल सिंह धुर्वे, राजेश उइके, मनोहर परते ने बताया भूमि स्वामी रामू पिता झीटू पुत्र सुकल, सुकाली, नवल, बालकिशन, रत्तू निवासी गदाखार विकासखण्ड भीमपुर निवासी है। इनके पास पट्टे की 1एकड 24 डि.मी. निजी भूमि है। जिसका खसरा नंबर 42/1, पटवारी हल्का नम्बर 13 पर बिना अनुमति लिए टावर के लिए गड्ढा खोदकर टावर का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी सूचना बीएसएनएल विभाग द्वारा उन्हें नहीं दी गई है। रात में नियम विरुद्ध तरीके से गड्ढा खोदने का काम किया गया जिसकी जानकारी पंचायत के सरपंच, जनपद सदस्य एवं राजस्व विभाग को दी गई लेकिन समस्या का निराकरण नही किया गया। आवेदक भूमि स्वामी का कहना है कि हमारी निजी भूमि पर टावर नही बनाना चाहते है। कंपनी बिना सहमति के काम कर रही है।



