Chhindwara News : खनिज विभाग द्वारा रॉयल्टी होने के बाद भी मोटर मालिको पर कार्यवाही के विरोध में सौपा ज्ञापन
Chhindwara News : Memorandum submitted by the Mineral Department against taking action against motor owners despite royalty being paid.
Chhindwara News: छिंदवाड़ा के ट्रांसपोर्टर पक्की रॉयल्टी लेकर चलते है, उसके बावजूद भी खनिज विभाग द्वारा गिट्टी एवं रेत की रॉयल्टी उपलब्ध नहीं करायी जा रही हैं। जिसके कारण हमें व्यवसाय करने में समस्या हो रही है, कृपया कर खनिज में गिट्टी एवं मुरम की रॉयल्टी उपलब्ध करायी जायें एवं हम वाहन मालिक पर जबरन कार्यवाही न की जायें, खनिज अधिकारी का व्यवहार कुशल नहीं है एवं वाहन मालिकों पर द्वेष पूर्ण कार्यवाही की जाती है, वाहन पर रॉयल्टी होने के बाद भी ओवर लोड की कार्यवाही की जाती है, जो कि न्याय संगत नहीं है। क्योंकि हमारे वाहन बॉडी लेवल माल लाते है खदानो में किसी भी का तोल काटा मापदंड के लिये नहीं लगा है, हम वर्षों से ऐसा ही व्यापार करते है, इसके पहले खनिज विभाग ने कभी ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की ज्ञापन देते समय यह सभी मौजूद थे। यश पैटने,दीपक बेलवंशी,रियाज खान, सुरेंद्र नगवंशी,जयंत वांदे, अज्जू ललवानी,नवीन बारस्कर,अंकित कपले,नरेश रघुवंशी,शरद नामदेव, पिंकू राउत,आकाश चौरागडी,निहाल साहू,मोहित वसरने अन्य ट्रांसपोर्ट यूनियन मौजूद रहे।



