बैतूल

Betul News : एनसीसी बटालियन ने साक्षी एंव करीना को किया सम्मानित

Betul News: NCC battalion honored Sakshi and Kareena

सीनियर अंडर ऑफिसर ने जिले का नाम किया रोशन

Betul News : एनसीसी बटालियन ने साक्षी एंव करीना को किया सम्मानित

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। आरडीसी परेड दिल्ली से लौटी सीनियर अंडर ऑफिसर साक्षी विश्वकर्मा और करीना दवंडे के सम्मान में जेएच कॉलेज में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 5एमपी बालिका बटालियन एनसीसी नर्मदापुरम के कमॉडिंग ऑफिसर कर्नंल दिनेश कनौजीया द्वारा आरडीसी परेड दिल्ली से लौटी सीनियर अंडर ऑफिसर साक्षी विश्वकर्मा और करीना दवंडे को स्वस्व प्रशस्ति पत्र, चार हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे के संरक्षण में लेफ्टिनेट डॉ.कमलेश अहिरवार, डॉ.प्रतिभा चौरे, प्रो.किरण खातरकर, जीसीआई आकांक्षा, थर्ड ऑफिसर आशा चिकानें, सीनियर अंडर जीसीआई आफिसर रीना धुर्वे, सारजेंट उरोज कालिया, कैडेट पल्लवी, दीक्षा बोबड़े, सोनाली देशमुख की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

खबर ये भी हैं : Betul News : भैंसदेही व मुलताई के किसानों की मिलेगी फसल बीमा राशि

कार्यक्रम को सफल बनाने में पलक चौधरी, कंचन यादव, दीपाली वंजारे, दीक्षा पंवार, चंदा सोनी, भूमिका राने, रीया डेंगे, श्‍वेता झारे, साक्षी पाटनकर का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर कर्नल दिनेश कनौजिया ने कहा- नर्मदापुरम एनसीसी बालिका बटालियन के अंतर्गत आने वाली सभी ईकाईयो में सबसे शानदार बैतूल की ईकाई है। डॉ.विजेता चौबे ने कहा कि एनसीसी की साझी विश्वकर्मा और करीना ने दिल्ली परेड में भाग लेकर महाविद्यालय एंव जिले का नाम गौरवांवित किया है। डॉ.कमलेश अहिरवार ने बताया इन दोनो छात्राओं ने दिल्ली परेड जाने के पूर्व पिछले दो माह से कठिन कैम्प में सहभागिता करने के पश्चात् यह उपलब्धि हासिल की है। इनकी इस उपलब्धि पर एनसीसी कैडे्टस, कॉलेज स्टॉफ, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी।

खबर ये भी हैं : Betul News : कांग्रेस ने हरदा हादसे पर दुख जताया, मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button