Multai Police News 2: मुल्ताई थाने में दो दिन पहले सामने आए युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए सब इंस्पेक्टर सुनील सरेयाम को सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि थाना प्रभारी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Multai Police News 2: तीन महीने में तीसरी घटना, थाना प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल
पिछले तीन महीनों में मुल्ताई थाने की यह तीसरी घटना है, जहां पुलिस की ज्यादतियों का मामला सामने आया है। कुछ समय पहले ही बलात्कार पीड़िता का चेहरा सार्वजनिक करने का मामला सामने आया था। इसके अलावा, पूर्व एसडीओपी के रिटायरमेंट के मौके पर पुलिसकर्मियों का डांसिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इन मामलों की जांच अभी भी चल रही है, लेकिन किसी ठोस कार्रवाई की कोई खबर नहीं है।
यह भी पढ़े : Multai Police News: डांसिंग पुलिस का अमानवीय चेहरा
Multai Police News 2: घर का भेदी लंका ढाए, वायरल वीडियो ने खोली पोल
मुल्ताई थाने के अंदर हुई मारपीट की यह घटना किसी सीसीटीवी फुटेज से नहीं, बल्कि किसी थाने के अंदर मौजूद व्यक्ति के मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि थाने के अंदर आखिर कौन है वह ‘विभीषण‘, जिसने इस घटना को रिकॉर्ड कर सार्वजनिक किया। थाने के अंदर की ऐसी घटनाओं का वीडियो कैसे लीक हो जाता है, इस पर भी पुलिस महकमे को जवाब देना होगा।

यह भी पढ़े : Betul Police News: बैतूल पुलिस को खुला चैलेंज
Multai Police News 2: पुराने मामलों में कार्रवाई कब तक?
जनता के मन में अब एक बड़ा सवाल यह है कि मुल्ताई थाने में पुराने मामलों की जांच कब पूरी होगी और आखिर कब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी? वर्तमान मामले में सिर्फ सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करना पर्याप्त नहीं माना जा रहा है, क्योंकि थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि थाने का पूरा नियंत्रण थाना प्रभारी के हाथ में होता, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। फिर भी, अभी तक थाना प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो जनता के बीच गहरी चिंता का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े : Betul Crime News: टोल कर्मचारियों का आतंक,आदिवासी बस हेल्पर को बेरहमी से पीटा
Multai Police News 2: कब होंगी कार्यवाही?
अब मुल्ताई की जनता के सामने सवाल यही है कि क्या थाने के अंदर की इन घटनाओं पर पूरी तरह से पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है या फिर प्रशासन सच्चाई सामने लाने में गंभीर है। क्या थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी या यह मामला भी बाकी मामलों की तरह सिर्फ जांच की फाइलों में दब कर रह जाएगा?
Multai Police News 2 : मुल्ताई थाने की यह घटना पुलिस महकमे की कार्यशैली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हर बार की तरह क्या यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा, या इस बार जनता को सही मायनों में न्याय मिलेगा? अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कैसे संभालता है और दोषियों के खिलाफ कब तक ठोस कार्रवाई होती है।
यह भी पढ़े : Fake IPS Officer: पुलिस की वर्दी में घूमता ठगी का शिकार युवक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी
__________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



