Chhindwara News : कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा सीएम का फूका पुतला
Chhindwara News : CM's effigy blown up by Congress workers and officials
Chhindwara News : कांग्रेस युवा अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिद्धू थनेसर के नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस के द्वारा मॅहगाई, अत्याचार, जानलेवा हमले, बेरोजगारी एवं महिलाओं के साथ उत्पीड़न, शारीरिक शोषण, एस.सी. एवं. एस.टी. वर्ग पर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा के गुण्डों द्वारा इन महिलाओं के साथ किये गये अभद्र व्यवहार एवं महिलाओं के बीच में घुसकर उनके साथ की गई छेड़खानी, उनकी साड़ियों को खींचकर उन्हे नग्न करने की कोशिश की गयी, जिससे महिलायें शर्मसार हुई और महिलाओं की प्रतिष्ठा को ठेस पहुॅची । इस घटना से आक्रोषित कांग्रेस युवा अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं द्वारा 17 सितंबर दिन रविवार को स्थानीय फब्बारा चोक पर लगभग 2 घंटे तक प्रदर्शन कर धरना दिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन कर पुलिस प्रशासन से भाजपा गुण्डों के विरूद्ध एफ.आई. आर. दर्ज करने की मांग की थनेसर ने बताया कि भाजपा के नेता संविधान की खुलेआम धज्जियाॅं उड़ा रहे हैं, इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एस.सी. विभाग जगदीश गोदरेे, प्रकाश मेहरोलिया शहर जिलाध्यक्ष एस.सी. विभाग, हरि नागवंशी ग्रामीण जिलाध्यक्ष एस.सी. विभाग, महादेव गायकवाड़ सहित सैंकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



