बैतूल

PM Kisan Samman Nidhi : किसान समृद्वि केन्द्रो पर स्क्रीन लगाकर सुने मोदी जी के विचार, किसानो के खाते में पहूंची 14 वीं सम्मान राशी

PM Kisan Samman Nidhi: Listen to Modi ji's thoughts by putting screens on Kisan Samridhi Kendras, 14th Samman amount reached in farmers' account

PM Kisan Samman Nidhi : किसान समृद्वि केन्द्रो पर स्क्रीन लगाकर सुने मोदी जी के विचार, किसानो के खाते में पहूंची 14 वीं सम्मान राशीPM Kisan Samman Nidhi : (बैतूल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर जिले से किसान सम्मान निधि ट्रांसफर, जिले के 120 से अधिक किसान समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ एवं यूरिया गोल्ड सल्फर कोटेड यूरिया किसानों को समर्पित किया कार्यक्रम किसान मोर्चा द्वारा संपन्न किया गया। जिले के सभी समृद्धि केंद्रों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना और वही राजस्थान के सीकर से किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में राशि एक क्लिक से पहुंचाई।

इस अवसर पर विकास खंड बैतूल के ग्राम सेहरा स्थित किसान समृद्वि केन्द्र में काफी संख्या में किसान पहूंचे और श्री मोदी जी के विचारो को सुना। गुरूवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर से देश के किसानों के हित में तीन महत्वपूर्ण किसान कल्याण के कार्य किए साथ ही किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। देश के 1.25 लाख (सवा लाख) किसान समृद्धि केंद्रों का शुभारंभ किया।

यूरिया गोल्ड ’ (सल्फर कोटेड यूरिया) देश के किसानों को समर्पित किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पहले किसानो के हिस्से की राशि डकार ली जाती थी। मोदी जी के आने के बाद से अब खातो में सीधे राशि पहुंचती है। गांव गरीब और किसानो की सबसे ज्यादा चिंता भाजपा की सरकारे करती है।

वहीं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने बताया कि आज किसान सम्मान योजना की 14 वीं किश्त किसानो के खाते में इसके पहले किश्तो के माध्यम से 2 लाख 40 हजार करोड की राशी किसानो के खाते में पहुंच चुकी है किसानो का वर्तमान सुधरा है भविष्य सशक्त हो इसके लिए प्रदेश और  देश की भाजपा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आज सवा लाख किसान समृद्वि केन्द्रो का शुभारंभ देश भर में हुआ है। जहां किसानो को सुलभता के साथ विशेषज्ञो के सुझाव और सलाह मिलेगी। ये किसान समृद्वि सेंटर पूरी तरह से सर्वसुविधायुक्त होगें। किसानो के लिए आज के दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए श्री चंदेल ने कहा कि जब सहजता से ही सही सलाह किसान को मिलेगी तो समाज का भी कल्याण होगा।

सेहरा स्थित किसान कल्याण से जुडे इस कार्यक्रम में उप संचालक कृषि, सहकारी केन्द्रीय बैंक बैतूल के महाप्रबंधक,विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष भोला खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष बडोरा नीतू पटेल, अयोध्याप्रसाद दुबे, केशरी लिल्लौरे, राजा सूर्यवंशी, कृष्णा पाठा, एकनाथ नरवरे सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मनोहर लिल्लोरे ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री डा.कैलाश सोनी ने व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button