Chhindwara News : सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी विकलांगों के साथ कर रहे घोर लापरवाही
Chhindwara News : Officials of the Social Justice Department are grossly negligent with the disabled
Chhindwara News : छिंदवाड़ा प्रताप शाला पुनर्वास केंद्र में आज दिनांक 26 अगस्त 2023 को सामाजिक न्याय द्वारा बैटरी चलित ट्राईसाईकिल रिपेयरिंग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दूर-दूर से दिव्यांग आए अपनी बैटरी चलित ट्राई साइकिल लेकर, ऑटो में लाने का किराया ₹600 ₹800 ₹1200 और 2 हजार रुपए भाड़ा लगा, पर किसी भी दिव्यांग की साइकिल ठीक नहीं हुई, और सामाजिक न्याय विभाग का कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ, कॉल लगाने के बाद भी कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए , ना ही नाश्ते पानी की कोई व्यवस्था की गई। दिव्यांग भाई पुनर्वास केंद्र पहुंचकर परेशान होते रहे पर किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। शिविर के नाम पर सामाजिक न्याय केवल धिग भ्रमित करता है, सामाजिक न्याय केवल अपना वेतन लेने का काम करता है। पुनर्वास केंद्र पहुंचकर दिव्यांग एकता कल्याण मंच के जिला अध्यक्ष शरद कुशवाह ने निरीक्षण किया और मीडिया को इसकी जानकारी दी।



