Shri Agrasen Maharaj School: गड्ढे में जा रहा है ‘श्री अग्रसेन महाराज’ स्कूल के बच्चों का भविष्य
Shri Agrasen Maharaj School: The future of the children of 'Shri Agrasen Maharaj' school is going down the drain
Shri Agrasen Maharaj School: श्री अग्रसेन महाराज स्कूल, नाम सुनते ही किसी आवासीय शिक्षा परिसर की सुंदर तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है, लेकिन यदि सच्चाई जानना हो तो इस स्कूल के करीब और अंदर जाकर देखें तो पता चलेगा कि स्कूल अपने नाम के विपरीत बना है।

दरअसल इस स्कूल में ना तो खेल मैदान है ना पार्किंग है और तो और यह स्कूल में आने-जाने का रास्ता इतना संकरा कि निकलते से एक दूसरे से टकराते हैं बच्चे के लिए पहले आपको सीढियों से गड्ढे में उतरना होगा उसके बाद आप स्कूल में एंटर हो सकते हैं, खेल मैदान तो दूर की बात है यहां पर खेल जैसी भी कोई एक्टिविटी स्कूल में नहीं है जिससे बच्चों का भविष्य खेल के क्षेत्र में नाम रोशन कर सके।
- यह भी पढ़ें : Private School Violations: नगर सरकार के अंधा युग में संघनिष्ठ संविधान को दिखा रहे ठेंगा
Shri Agrasen Maharaj School: स्कूल की छुट्टी और लगने के समय लगता है जाम
सबसे मुश्किल भरा काम यहां पालकों द्वारा बच्चों को स्कूल छोड़ने और फिर छुट्टी के समय लाने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि मेन मार्केट में शनि मंदिर के पीछे यह स्कूल स्थित है जो पूरी तरह से व्यावसायिक क्षेत्र है, यहां भारी वाहन खाली होते हैं, गोडाउन, लॉज है, जिसके कारण स्कूल लगते समय और छुट्टी होने के समय यहां यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है जिसके चलते आए दिन लोगों को परेशानियां उठानी पड़ती है। खेल मैदान तो इस स्कूल के लिए सपने जैसा है जहां आने-जाने का रास्ता नहीं हो वहां खेल मैदान कल्पना करना बेकार है।

Shri Agrasen Maharaj School: नगरपालिका के नोटिस तक सीमित हुई पार्किंग
संघीय संचालक के एक स्कूल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर जब नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत की गई तो यह बात सामने आई कि पार्किंग को लेकर नोटिस तो जारी किया था, लेकिन आगे क्या कार्रवाई हुई इसका रिकार्ड हमारे पास नहीं है।

Shri Agrasen Maharaj School: इनका कहना है
आपके द्वारा यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है। यदि इस स्कूल में खेल मैदान और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो इस मामले को दिखवाया जाएगा। जल्द एक टीम बनाकर जांच करवाई जाएगी।
भूपेंद्र वरकड़े, जिला शिक्षा अधिकारी, बैतूल
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



