ट्रेंडिंग

Gupta Mall Betul: मॉल के अंदर गोदाम, सड़क पर ट्रैफिक जाम, सो रहा प्रशासन, जनता परेशान

Gupta Mall Betul: Warehouse inside the mall, traffic jam on the road, administration sleeping, public troubled

Gupta Mall Betul: शहर के सबसे मुख्य और व्यस्ततम मार्ग पर स्थित गुप्ता मॉल में पार्किंग की व्यवस्था आज भी पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी है। करीब दो साल पहले नगरपालिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मॉल को सीज किया था। कार्रवाई की मुख्य वजह यह थी कि मॉल प्रबंधन ने अपने बेसमेंट फ्लोर, जिसे नियमों के मुताबिक पार्किंग के लिए आरक्षित होना था, उसे गोदाम बनाकर उसमें सामान भर रखा था।

Gupta Mall Betul

Gupta Mall Betul: नगरपालिका ने तब सख्त रुख अपनाया था, लेकिन वक्त बीतने के साथ ही सारे नियम-कायदे ठंडे बस्ते में चले गए हैं। चार दिन के प्रशासनिक चोंचले और दिखावे की सख्ती खत्म होते ही स्थिति फिर जस की तस हो गई है।

 

Gupta Mall Betul: गार्ड्स खुद लगवा रहे सड़क पर गाड़ियां

वर्तमान स्थिति यह है कि मॉल के गार्ड्स आने वाले ग्राहकों के वाहनों को अंडरग्राउंड पार्किंग में भेजने के बजाय खुद मुख्य सड़क पर ही पार्क करवा रहे हैं। मॉल के सामने दिनभर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का मेला लगा रहता है, जिससे शहर के इस सबसे व्यस्त मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

Gupta Mall Betul

Gupta Mall Betul: जिम्मेदार अधिकारियों ने मूंद रखी हैं आंखें

हैरानी की बात यह है कि इसी मुख्य मार्ग से रोजाना नगरपालिका प्रशासन और आरटीओ के अधिकारी और कर्मचारी गुजरते हैं। इसके बावजूद कोई भी विभाग इस गंभीर समस्या पर स्वतः संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। दोनों ही जिम्मेदार विभाग इस पूरे मामले में बेहद सुस्त और लापरवाह रवैया अपनाए हुए हैं, जिसका खामियाजा शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Gupta Mall Betul

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button