Tapti River News: मां ताप्ती की धरोहर पर अतिक्रमण का साया
Tapti River News: Shadow of encroachment on the heritage of Mother Tapti
Tapti River News: बैतूल स्थित सूर्यपुत्री मां ताप्ती उद्गम स्थल एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में मूल जल प्रवाह मार्ग और प्राचीन गोमुख की सफाई के दौरान पुराने नक्काशीदार पत्थर, गहरी जल निकासी संरचना और प्राचीन स्थापत्य के प्रमाण मिले हैं, जिससे यह क्षेत्र ऐतिहासिक धरोहर के रूप में और महत्वपूर्ण हो गया है।

Tapti River News: संरचनाओं से छेड़छाड़
आरोप हैं कि “जल प्रवाह सुधार” के नाम पर प्राचीन संरचनाओं से छेड़छाड़ की जा रही है, जबकि राजस्व अभिलेखों और पुराने दस्तावेजों में यह क्षेत्र मां ताप्ती के मूल प्रवाह क्षेत्र के रूप में दर्ज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण को बचाने के लिए इतिहास को मिटाने की कोशिश हो रही है।
Tapti River News: सवाल अभी भी बरकरार
सबसे बड़ा सवाल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठ रहा है। जहां आम व्यक्ति के छोटे अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई होती है, वहीं मां ताप्ती जैसी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर के मामले में निष्पक्ष जांच अब तक नहीं हुई।
Tapti River News: संरक्षण की मांग तेज
स्थानीय नागरिकों ने शासन, प्रशासन और पुरातत्व विभाग से संयुक्त सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाने और प्राचीन संरचनाओं के संरक्षण की मांग की है। मां ताप्ती केवल आस्था नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की पहचान हैं।
- यह भी पढ़ें : Private School Violations: नगर सरकार के अंधा युग में संघनिष्ठ संविधान को दिखा रहे ठेंगा
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



