Chhindwara Samachar : नर्मदा जल पूजन के उपरांत निकली कलश यात्रा हजारों की संख्या में मातृशक्ति हुई शामिल
छिंदवाड़ा : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य कथा में शामिल होने छिंदवाड़ा आए हैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में आज नर्मदा जल का पूजन कर कलश यात्रा का आरंभ किया कलश यात्रा पूर्व वरुण देव की पूजन एवं आराधना का पवित्र जल के स्थापित किए जाने वाले देवी देवताओं के पूजन का विधान है इस कार्यक्रम में महिला द्वारा पूरी श्रद्धा भाव से कलश यात्रा में जल भरकर एक शोभा यात्रा निकाली गई इस जल कलश यात्रा का शुभारंभ चिखली कला माता मंदिर से हुआ इस यात्रा का समापन कथा स्थल सिमरिया हनुमान मंदिर में हुआ समिति द्वारा जो व्यवस्था की गई उसके अनुसार पाच हजार सौभाग्यवती ने इस कलश को धारण किया छिंदवाड़ा जिले एवं छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी इस कलश यात्रा में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक कमलनाथ बागेश्वर धाम के वीरेंद्र शास्त्री के तीन दिवसीय कथा वाचन में हिस्सा लेंगे कार्यक्रम के आयोजक सांसद नकुल नाथ के द्वारा सिमरिया हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया जा रहा है।



