बैतूल

Betul Samachar : हिंट एंड रन कानून के खिलाफ ऑटो चालको का फूटा गुस्सा

Betul Samachar: Auto drivers' anger against hint and run law

  • हडताल के दूसरे दिन रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

  • देश में मोदी सरकार हिटलर शाही चला रही: कामरेड कुन्दन राजपाल

Betul Samachar : हिंट एंड रन कानून के खिलाफ ऑटो चालको का फूटा गुस्सा

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Samachar : (बैतूल)। हिंट एंड रन कानून के खिलाफ मंगलवार को ऑटो चालकों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। रैली गंज से शिवाजी चौक, बस स्टैंड, लल्ली चौक होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची।कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित ऑटो व टैक्सी चालकों को ऑटो चालक एकता यूनियन सीटू के संरक्षक कामरेड कुन्दन राजपाल ने सम्बोधित करते।हुए कहा कि मोदी सरकार एक गरीब कमजोर मेहनतकश की विरोधी सरकार है। वह आये दिन ऐसे कानून लाकर आम जनता का शोषण करती सिर्फ वह देश के चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली है, उन्हीं के हितों के लिये कानून बनाती हैं।

खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल में ताईक्वांडो के कुंभ में 72 खिलाड़ी बने पदक विजेता

Betul Samachar : हिंट एंड रन कानून के खिलाफ ऑटो चालको का फूटा गुस्सा

जिसका हम सभी को डटकर मुकाबला करना होगा, अभी तो तीन दिन की हडताल है, अगर सरकार यह कानून वापस नही लेती हैं तो हमें एक लंबी लडाई के लिए तैयार रहना होगा। ऑटो चालकों का कहना है कि देश में मोदी सरकार सभी वाहन चालकों के लिए हिंट एंड रन कानून लाकर उसे थोपना चाहती है। इस हिंट एंड रन कानून के जरिये गरीब वर्ग का शोषण करने जा रही है। इस काले कानून से वाहन चालक बुरी तरह पीस कर रह जायेगा। यह कानून वाहन चालकों के खिलाफ है।

खबर ये भी हैं : Betul News : शोक संवेदना व्यक्त करने स्व.महादेव के परिजनों के बीच पहुचे विधायक खण्डेलवाल

Betul Samachar : हिंट एंड रन कानून के खिलाफ ऑटो चालको का फूटा गुस्सा

Betul Samachar : हिंट एंड रन कानून के खिलाफ ऑटो चालको का फूटा गुस्सा

रैली में यूनियन के संरक्षक कामरेड कुन्दन राजपाल, अध्यक्ष मनोहर आठनकर, कार्यकारी अध्यक्ष अमित तिवारी, उपाध्यक्ष रसीद खान, संजीव आठनकर, अकील खान, महासचिव शेख वकील खान, सहायक महासचिव हरदीपसिंग हिचप्राणी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीक, सचिव नितेश चंदेलकर, अमित जैसवाल, कलीम भाई, कार्यकारणी सदस्य इसमाइल खान, संदीप मानेकर, शाहीद खान, रणबीर सिंह, शाबिर कुरैशी, श्यामसुन्दर मासोदकर, गनपति भागमूले, धनराज पंडाग्रे, एजाज खान शामिल थे। ऑटो चालक एकता यूनियन सीटू के अध्यक्ष मनोहर आठनकर ने सभी ऑटो चालको से निवेदन किया है कि आज 3 जनवरी को भी अपने-अपने ऑटो को घर पर ही खडा कर हडताल को सफल बनाए।

खबर ये भी हैं : Betul News : 67वीं राष्ट्रीय शालेय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का सांसद व विधायक ने किया दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button