Samsung Galaxy S24 Ultra : Samsung के आगे पानी भरेगा iPhone 15, Galaxy S24 Ultra में 50 MP टेलीफोटो कैमरा के साथ मिल सकते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy S24 Ultra: iPhone 15 will compete with Samsung, these features can be found in Galaxy S24 Ultra with 50 MP telephoto camera.

| WHATSAPP GROUP |
|
Samsung Galaxy S24 Ultra : Galaxy S24 Ultra को लेकर अभी कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस हैंडसेट में दमदार फीचर्स होने की संभावना है, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाते हैं। इस फोन के बारे में कई लीक सामने आ रही है। ऐसे ही एक लीक में यह बात सामने आई है कि इसका कैमरा iPhone 15 Pro Max को टक्कर दे सकता है। आइए आपको बताते हैं कि कैमरा को लेकर क्या बातें सामने आ रही हैं।
खबर ये भी हैं : Mahindra Thar 5-Door : महिंद्रा थार 5-डोर में सनरूफ के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स
Galaxy S24 Ultra Camera Leak
एक चीनी टिपस्टर ने Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को लेकर डिटेल की हैं। इसके मुताबिक हैंडसेट में उन्नत किस्म का टेलीफोटो कैमरा होगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम प्रदान कर सकता है। इससे फोन से खीची गई फोटोज की क्वालिटी बहुत ही बेहतरीन होगी। फोटो की बारीक से बारीक डिटेल भी आसानी से विजिबल होगी। टिप्सटर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 50 MP का कैमरा होगा। यह फोन 6,120×8,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन की फोटो खींच सकेगा। इससे पहले Apple अपने iPhone 15 Pro Max में टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो लेंस दे चुका है, जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।
खबर ये भी हैं : Business Idea: सिर्फ 20 हजार रुपये से घर बैठे स्टार्ट करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई -1
Release Date (Samsung Galaxy S24 Ultra)
हाल ही में टिप्सटर इवान ब्लास ने सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 लॉन्च इवेंट को लेकर एक टीजर इमेज शेयर की है। इस इवेंट में गैलेक्सी एस 24 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है। यह इवेंट 18 जनवरी 1:00 AM KST (11:30 PM IST) को होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक हैंससेट की ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। @chunvn8888 नाम के एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने Samsung Galaxy S24 Ultra के कैमरा मॉडल की फोटो पोस्ट की थी। यह फोटो SM-G928U का मॉडल नंबर दिखाती है, जो आने वाले फ्लैगशिप फोन से रिलेटेड हो सकती है।
खबर ये भी हैं : Rice and Wheat Price : गेहूं-चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
मिलेगा हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले (Samsung Galaxy S24 Ultra)
लीक्स की मानें तो Galaxy S24 Ultra के 6. 8 इंच का QHD+ AMOLED 2X डिस्प्ले को 2600nits की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा पिछले मॉडल की तरह ही इसे भी हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। पिछले Galaxy S23 Ultra में 1-120Hz तक का डायनमिक रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया था। सामने आया है कि iPhone 15 Pro मॉडल्स की तरह ही Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम बिल्ड मिलेगा।
खबर ये भी हैं : Okinawa Lite : मात्र 1,500 की EMI पर खरीदे ओकिनावा का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगे ये फीचर
पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी (Samsung Galaxy S24 Ultra)
सैमसंग फ्लैगशिप मॉडल में Qualcomm का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा बेहतर रीड और राइट स्पीड के लिए Galaxy S24 Ultra में UFS 4. 1 स्टोरेज मिल सकता है। IP68 रेटिंग वाले इस फोन में 5000mAh बैटरी मिल सकती है, जिसे 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। नए फोन में जेनरेटिव AI फीचर्स और टूल्स मिलने वाले हैं, जिनकी चर्चा लगातार हो रही है।
खबर ये भी हैं : Winter Heater : हीटर बल्ब ने मचाई मार्केट में धूम! चुटकियों में गर्म कर देगा पूरा कमरा, यहाँ देखें कीमत






