बैतूल

Betul Samachar : रेणुका खापा टेकड़ी पर हुआ पौधारोपण, गायत्री परिवार का पौधारोपण अभियान जारी

Betul Samachar: Sapling plantation done on Renuka Khapa Tekdi, plantation campaign of Gayatri family continues

Betul Samachar : रेणुका खापा टेकड़ी पर हुआ पौधारोपण, गायत्री परिवार का पौधारोपण अभियान जारीBetul Samachar : (भैंसदेही)। जिले में टेकडिय़ों पर वृक्षारोपण की श्रंखला में ग्राम रेणुका खापा विकास खंड भैंसदेही टेकड़ी पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। मां रेणुका प्रसिद्ध शक्तिपीठ यहां पर स्थित है। यहां की मनोरम वादियां भक्तों सहित  पर्यटकों को आकर्षित करती है।

जिला पर्यावरण प्रभारी अमोल पानकर के अनुसार प्रत्येक नगर, ग्राम, ढाना सभी अपने आसपास स्थिति टेकडिय़ों को अगर गोद लेें जिले में यह हरी-भरी संरचनाएं पूरे राष्ट्र में एक आदर्श स्थापित कर सकती है। विकासखंड समन्वयक अखिल विश्व गायत्री परिवार शंकर कडू द्वारा विकासखंड  समन्वय समिति की बैठक इसी स्थान पर आयोजित की गई। जिले से प्रतिनिधि टीम के रूप में नरेश लहरपूरे, विक्रम ईथापे, पंकज लोनारे, प्रदीप लोनारे, वि_ल चरपे आयोजन में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का मुख्य रूप से आयोजन स्थानीय मंदिर समिति एवं शंकर कडू विकासखंड समन्वयक, कमलेश डढोरे, लवलेश आजाद पर्यावरण समन्वयक, दीपचंद साहू, अनिल घोडक़ी, मानिक लिखितकर, वामन राव बोडखे, कुंडलिक सोनारे, होमेश्वर देशमुख, प्रकाश लहरपुरे ,श्याम सूर्यवंशी ,पुष्पा खाड़े, देवीदास खाडे, केसर लोखंडे, दिनेश वागद्रे, हनुमंतराव पांसे, शुभम वसंतपूरे, ब्रह्मदेव लिखितकर, ललित वागद्रे, दिनेश वागद्रे आदि का प्रमुख योगदान रहा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button