बैतूल

Betul Today News : संजय पारिख की भजन संध्या 20 को, खाटू श्याम-मातारानी और साईं बाबा के भजनों की देंगे प्रस्तुति

Betul Today News: On Sanjay Parikh's Bhajan Sandhya 20th, Khatu will present the bhajans of Shyam-Matarani and Sai Baba.

Betul Today News : संजय पारिख की भजन संध्या 20 को, खाटू श्याम-मातारानी और साईं बाबा के भजनों की देंगे प्रस्तुति

Betul Today News : (बैतूल)। जिले की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था साईं नवरात्र उत्सव समिति, बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदेय नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। समिति द्वारा इस बार दुर्गाजी, शंकर जी, साईंबाबा एवं लक्ष्मी नारायण भगवान की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इस बार जयपुर के जाने-माने भजन गायक संजय पारिख की भजन संध्या का आयोजन 20 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से एक्सेस बैंक के पास, कालेज रोड, सिविल लाइन, बैतूल में रखा गया है।

खबर ये भी हैं : Betul News : मध्यान्ह भोजन कार्य दिलवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची स्व सहायता समूह की महिलाएं

जिसमें गायक संजय पारिख द्वारा खाटू श्याम बाबा, मातारानी और साईं बाबा सहित अन्य के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। समिति ने धर्मपे्रमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। चुनावी आचार संहिता के चलते कार्यक्रम समय पर प्रारंभ होकर निर्धारित समय पर खत्म हो जाएगा।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 150 गांव के 6 हजार से अधिक बच्चों ने बाल विवाह न करेंगे ना करने देंगे की ली शपथ

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button