Chhindwara News : सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका शारदा तंतुवाय
छिंदवाड़ा : शासकिय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परासिया में शिक्षिका के पद पर कार्यरत रही श्रीमती शारदा तंतुवाय सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार की ओर से शॉल श्रीफल देकर सम्मानित कर विदाई की गई। शिक्षिका तंतुवाय ने इसी विद्यालय में विद्या अध्यन कर शिक्षिका के पद पर सेवाएं प्रदान किया है। यह परासिया क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरान्वित करने वाला विषय है। शिक्षिका तंतुवाय के द्वारा पढ़ाई गई छात्राएं आज उच्च पदों पर पदस्थ होते हुए सेवाएं प्रदान कर रही है।शाला प्रचार जे.सी.वर्गीस ने तंतुवाय मैडम के सरल एवं मिलनसार स्वभाव सेवा भावना एवं कर्तव्य परायणता की भूरी भूरी प्रशंसा कि। समस्त शिक्षको ने भावविनी विदाई देकर उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु सुखमय जीवन की सुभेक्षा व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य स्वर्णकुमारी सिंह, जै सी वर्गीस, आशा लता रघुवंशी, विद्यावती बाजपेई,माधुरी ठाकुर, शिव देवी सूर्यवंशी, नीतू विश्वकर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



