बैतूल

Betul Patwari News : सरकार के खिलाफ पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, भीमसेना ने दिया समर्थन 

Betul Patwari News: Patwari union's protest continues against the government, Bhimsena supported

पटवारी संघ की 5 सूत्रीय मांगें, जिले भर के पटवारी कर रहे प्रर्दशन

Betul Patwari News : सरकार के खिलाफ पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, भीमसेना ने दिया समर्थन 

Betul Patwari News : (बैतूल)। जिले भर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। मगंलवार को भीमसेना संगठन ने पटवारी संघ के धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। भीमसेना के जिला अध्यक्ष सोनू मासोदकर ने कहा कि पटवारी संघ पिछले कई दिनों से अपनी जायज मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि पटवारी शासन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

किसान और जनता के हित में मध्य प्रदेश शासन को पटवारी की मांगों का निराकरण करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रदेश भर के पटवारी पदोन्नति और समयमान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इस अनिश्चित कालीन हड़ताल से राजस्व विभाग के कामकाज ठप पड़े हुए हैं। इधर आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबर ये भी हैं: Forest Department : दक्षिण वन मंडल में स्थापित हुआ मध्य प्रदेश वन विभाग का पहला फॉरेस्ट कंट्रोल रूम

Betul Patwari News : सरकार के खिलाफ पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, भीमसेना ने दिया समर्थन 

पटवारी संघ का कहना है(Patwari News)

पटवारियों की अनदेखी की जा रही है। 2008 के पहले से वर्तमान वर्ष तक समयमान वेतन में वृद्धि नहीं की गई है जबकि राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसका लाभ दिया है। धरना स्थल पर मौजूद पटवारियों ने बताया कि वेतन विसंगतियों को लेकर कई सालों से हमारी मांग मध्य प्रदेश शासन के समक्ष लंबित हैं। लेकिन मध्यप्रदेश शासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी मांगों को लेकर 2007 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया था।

लेकिन आज तक उन मांगों पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया गया है। अन्य राज्यों में पटवारी का वेतनमान 2800 के करीब है, जबकि मध्य प्रदेश में वेतनमान उससे कम है। इसलिए हम मांग कर रहे कि सभी राज्यों में जिस तरह से वेतन मान है उसी तरह का वेतनमान हमें भी दिया जाए। हम पटवारी होने के बाद भी आरआई का काम ले रहे जबकि आरआई का वेतनमान 2800 रुपए है।

खबर ये भी हैं: Maruti Suzuki Baleno : Maruti Suzuki Baleno के ये फीचर्स बना रहे लोगो को दीवाना, Mahindra Tata को दे रही जबरदस्‍त टक्‍कर

मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पवार ने कहा प्रत्येक जनहित कार्यो में भीमसेना हमेशा से अग्रणी भूमिका में रही हैं। पटवारी संघ की मांगों को भीमसेना का खुला समर्थन मिलते ही हम सभी पटवारियों में खुशी का माहौल है। मौके पर भीमसेना संगठन के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर, जिला अध्यक्ष सोनू मासोदकर, मेजर विनोद यादव, सैय्यद अलीमुद्दीन, दीपक गायकवाड़, अंकित कापसे, नाजिद खान, मुजाहिद अली, सुनील अतुलकर, सागर कटकवार, हरभजन बग्गा, सौरभ मासोदकर, रोहित सूर्यवंशी, सावन गुजरे उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं: Redmi Note 13 सीरीज लॉन्च, 14 हजार से कम में मिलेगा 200MP कैमरा और 120W की चार्जिंग, जानें और डिटेल्‍स… – Redmi Note 13 SeriesBetul Patwari News : सरकार के खिलाफ पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, भीमसेना ने दिया समर्थन 

यह हैं पटवारियों की मांग(Patwari News)

  • पटवारी को आवास भत्ता 258 रुपए मिलता है। पटवारी संघ की मांग है कि 3000 रुपए आवास भत्ता दिया जाए।

  • यात्रा भत्ते के नाम पर 200 रुपए दिए जाते हैं। पटवारी संघ की मांग है कि प्रतिमाह 2000 रुपए यात्रा भत्ता दिया जाए।
  • अतिरिक्त हल्का भत्ता 500 रूपए दिया जाता है। पटवारी संघ की मांग है कि अतिरिक्त हल्का भत्ता मूल वेतन का 25% होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के 19 हजार पटवारी 28 अगस्त से वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे हैं।

खबर ये भी हैं: Potato Fingers Recipe : व्रत में इस बार बनाएं टेस्टी और स्वादिस्ट क्रंची आलू फिंगर्स या बॉल्स, आसान है रेसिपी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button