छिंदवाड़ा
Chhindwara News : गुलाबारा होगा तारो के जंजाल से मुक्त, एमपीईबी के अधीक्षण अभियंता से मिले पार्षद संदीप सिंह चौहान, केबल से विद्युत सप्लाई की उठाई मांग
Chhindwara News : Gulabara will be free from the tangle of wires, Councilor Sandeep Singh Chauhan met the Superintending Engineer of MPEB, raised demand for power supply through cable
छिंदवाड़ा । गुलाबरा अब बिजली के तारो के जंजाल से मुक्त होगा। क्षेत्र के वार्ड 42 के संवेदनशील, जनहितैषी और जुझारू पार्षद श्री संदीप सिंह चौहान ने इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए मोर्चा खोला है और एमपीईबी के अधिकारियों से भेंट की। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी और वार्ड 42 के पार्षद संदीप सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के संचारण , संधारण के अधीक्षण अभियंता खुशीयाल शिववंशी से मिलकर उन्हें गुलाबरा में तारो के जंजाल की समस्या से अवगत कराया। गुलाबरा में बिजली के तारों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन से निवेदन किया कि बिजली के तारों के बदले केबल से बिजली सप्लाई करने की कृपा करें। अधीक्षण अभियंता ने जल्द से जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।



