Betul Samachar : चिंता ना करें सरकारी कर्मचारी, कांग्रेस शुरू करेंगी पुरानी पेंशन स्कीम -निलय विनोद डागा
Betul Samachar: Government employees should not worry, Congress will start the old pension scheme - Nilay Vinod Daga
ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का दिया भरोसा

Betul Samachar : (बैतूल)। विधान सभा चुनावों में बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा धुआं धार प्रचार में जुटे हैं। शहर के प्रत्येक वार्ड में श्री डागा का उत्साह के साथ स्वागत हो रहा है। विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा सोमवार शाम जैसे ही जनसम्पर्क के लिए अंबेडकर वार्ड पहुंचे लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : आप आशीर्वाद दें मैं बैतूल में बड़े उद्योग स्थापित करवाऊंगा-हेमंत खण्डेलवाल, बैतूल में विकास के नए आयाम करेंगे स्थापित
वार्ड में उन्होंने घर घर जाकर लोगों से मेल मुलाकात की, बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और युवाओं से गले मिले। इस दौरान भाजपा को सरकारी कर्मचारी विरोधी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि, भाजपा राज में उम्रदराज होने वाले उन सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बन्द कर दी गयी जो उम्र के एक निश्चित पड़ाव में कर्मचारियों के सुखी जीवन जीने का एक सहारा बनी हुई थी।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : गर का चहुँमुखी विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी-हेमंत खण्डेलवाल, नगर के टैगोर, गणेश, जवाहर वार्ड में किया सघन जनसंपर्क

आज प्रदेश का हर एक कर्मचारी नॉकरी मे रहने के बावजूद अपने बुढापे की चिंता में डूबा हुआ है की सरकारी नॉकरी से रिटायर होने के बाद वे कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करेंगे, बीमार लाचार होने पर कैसे अपना इलाज कराएंगे दवाइयों का खर्च कहाँ से लाएंगे। पिछले कई सालों से हर मोर्चे पर कर्मचारी ये कहते आये हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम पुनः लागू की जाए क्योंकि यही पेंशन रिटायर होने के बाद उनके लिए संजीवनी साबित होगी लेकिन भाजपा सरकार पूरे १८ साल सत्ता में रहने के बावजूद हमारे सरकारी कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को अनसुना करती रही है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : बच्चे बोले : मतदान के लिए जागरूक करेंगे
लेकिन सरकारी कर्मचारियों को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अब वे इस बात की चिंता अपने दिमाग से निकाल दें। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी माननीय कमलनाथ जी के दिये वचन को प्राथमिकता से पूर्ण कर प्रदेश के प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। श्री डागा ने कहा कि, कांग्रेस ने पहले भी अपने द्वारा दिये वचनों को पूरा किया है और इस चुंनाव मे भी जो ११ वचन कमलनाथजी ने दिए हैं , उन वचनों को भी पूर्ण किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : विकासखण्ड चौरई के 185 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली आयोजित



