CHHINDWARA NEWS : अमरवाड़ा में महिला की हत्या को लेकर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा
छिंदवाड़ा : अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के छात्र महासभा जिला अध्यक्ष निखिल कहार ने बताया कि वार्ड नंबर 7 सुभाष नगर अमरवाड़ा में श्रीमति लता साहू पति श्री हरिकेश साहू की ससुराल पक्ष द्वारा उनके साथ मारपीट करनेे के बाद जहर देकर दिनांक 27 जुलाई 2023 दिन गुरूवार को हत्या कर दी गई है । जिसे लेकर आज मृतिका के परिवारजनों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है । मृतक महिला के भाई अरविंद साहू ने बताया कि उनकी बहन के साथ पहले से पति ने एवं इसके बाद ननद, नंदोई उसके घायल होते तक मारपीट की और इसके बाद जहर देकर उसकी निर्मम हत्या कर स्वयं ही जिला अस्पताल लेकर आये जहाॅ रात्रि के करीब 3 बजे लता की मृत्यु हो गई है । इस पूरी घटना को उसके ससुराल पक्ष द्वारा 8 वर्षीय पुत्र के सामने अंजाम दिया है । परिवारजनों ने बताया कि मृतिका के द्वारा ससुराल पक्ष के विरूद्ध थाना अमरवाड़ा में प्रताड़ित किये जाने की कई बार शिकायत की एवं अपनी मृत्यु के 2 दिन पूर्व 25 जुलाई को भी सी.एम. हेल्प लाईन में शिकायत की परंतु संबंधित थाना प्रभारी ने कोई कार्यवाही नहीं की, और यदि पुलिस समय कार्यवाही कर देती तो लता की जान बचायी जा सकती थी । ज्ञापन सौंपते समय ओबीसी महासभा के निखिल कहार, अरविंद साहू, अम्बर साहू, केशव साहू, सतीश तिवारी, कन्हैया साहूू, विजय साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे । ओबीसी महासभा नेे ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि लता साहू के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं किया जाता है तो संगठन द्वारा पीडित परिवार को न्याय दिलाने हेतु उग्र आंदोलन किया जायेगा । जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की होगी ।



