बैतूल

Betul News : सड़क की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, खराब सड़क से नाराज माटीगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

Betul News: Chajam warned if demand for road is not met, hundreds of villagers of Matigarh, Southern Sagar, angry with bad road

7 दिनों में कार्यवाही नहीं होने पर दरियावगंज जोड़ पर करेंगे चक्काजाम

Betul News : सड़क की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, खराब सड़क से नाराज माटीगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

Betul News : (बैतूल)। वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे शाहपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम माटीगढ़ के ग्रामीण सोमवार को लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मांग वे वर्षों से करते आ रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सड़क न होने के चलते ग्रामीणों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबर ये भी हैं: Agniveer Recruitment : फिजिकल ट्रेनर पवन के मार्गदर्शन में जिले के 25 युवा बने अग्नि वीर

Betul News : सड़क की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, खराब सड़क से नाराज माटीगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

बीमार व्यक्ति को बारिश के दिनों में अस्पताल ले जाने के लिए मुख्य मार्ग तक लाने में काफी दिक्कत होती है। कई बार जिम्मेदारों को समस्या बताने के बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 7 दिन के अंदर उनकी मांग पूरी न होने पर वे विरोध प्रदर्शन करते हुए दरियावगंज जोड़ पर चकाजाम के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

खबर ये भी हैं: MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

Betul News : सड़क की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने दी चक्काजाम की चेतावनी, खराब सड़क से नाराज माटीगढ़ के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

शिकायतकर्ता ग्रामीण राजेश साहू, सोनू उइके, जीरालाल उइके, मिश्री, मुन्नालाल, तातू, श्रीराम, रामकली, मनोता बाई, प्रेमवती, सुखमनी ने बताया वे ग्राम माटीगढ़ के स्थाई निवासी होकर कृषि, मजदूरी कार्य करते है। पूर्व में भी कलेक्टर एवं क्षेत्रीय विधायक को समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई है। ग्राम माटीगढ़ के ग्रामीणों को आवागमन हेतु पक्की सड़क निर्माण नही होने से निरंतर असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

खबर ये भी हैं: GK Questions: किस जानवर को भूकंप आने से पहले ही उसका पता लग जाता है?….

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button