बैतूल

Betul Samachar : बेटी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को बांटे उपहार, प्राचीन शनि मंदिर में कराया सुंदरकाण्ड और भण्डारा

Betul Samachar: Gifts distributed to disabled children on daughter's birthday, Sunderkand and Bhandara organized in ancient Shani temple

Betul Samachar : बेटी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को बांटे उपहार, प्राचीन शनि मंदिर में कराया सुंदरकाण्ड और भण्डारा

Betul Samachar : (बैतूल)। बेटी के जन्मदिन को कुछ अलग अंदाज से मनाने के लिए दिव्यांग बच्चों को उपहार वितरित किए गए और प्राचीन शनि मंदिर में सुंदरकाण्ड के साथ भण्डारा किया गया। बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए उसके जन्मदिन को धार्मिक और मानवीय तरीके से मनाने को लेकर सराहना हो रही है। ग्वालियर में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड पुष्पराज सिंह उइके और न्यायाधीश श्रीमती रूपाली उइके की चार साल की बेटी प्रत्याशा के जन्मदिन पर जेल परिसर में स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सुंदरकाण्ड और भण्डारा कराया गया।

खबर ये भी हैं :  Chhindwara News : मणिपुर की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके छिंदवाड़ा पहुंची

Betul Samachar : बेटी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को बांटे उपहार, प्राचीन शनि मंदिर में कराया सुंदरकाण्ड और भण्डारा

इसके बाद करजगांव में स्थित मानसिक दिव्यांग बच्चों के घरोंदा पहुंचकर वहां पर दिव्यांग बच्चों को उपहार स्वरूप कपड़े और जूते-चप्पल वितरित किए। बच्चे भी उपहार पाकर खुश हो गए और उन्होंने बेटी प्रत्याशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री उइके की मां और कन्या क्रीडा परिसर से सेवानिवृत्त श्रीमती लक्ष्मी उइके, शिक्षिका श्रीमती मीरा उइके, समाजसेवी विक्रम सिंह उइके भी मौजूद थे।

खबर ये भी हैं : Betul News : बैतूल में विराजित 11 फीट की महाकाल प्रतिमा का 9 दिनों तक हुआ अद्भुत अनोखा ऋंगार

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button