बैतूल

Betul News : राठौर समाज के दर्जनो युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिती में हुए शामिल

Betul News: Dozens of youth from Rathore community took membership of BJP, joined in the presence of former MP Hemant Khandelwal.

Betul News : राठौर समाज के दर्जनो युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिती में हुए शामिल

Betul News :(बैतूल)। भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार एवं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर आठनेर नगर मंडल के ग्राम सातनेर के एक दर्जन से अधिक युवाओ ने मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने के नेतृत्व में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के समक्ष भजपा की सदस्यता ली।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : चिचोली अस्पताल का हाल, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, एक भी डॉक्टर पदस्थ नही, भगवान भरोसे चल रहा मरीजों का ईलाज 

श्री खंडेलवाल ने भाजपा  परिवार की सदस्यता लेने वाले युवाओ को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा परिवार में शामिल होने वालो में राजेेश राठौर, नारायण राठौर, राजा राठौर, अमित राठौर, हेमंत राठौर, शिवा राठौर, अंकित राठौर, चेतन राठौर, पीयुष राठौर, मोहन राठौर, कमदीप राठौर, अंथन राठौर, अंकित राठौर, राजू राठौर, हिमांशु राठौर, प्रशांत राठौर इत्यादि प्रमख है।

इस अवसर पर पार्टी के विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंस राज धुर्वे, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, युवा नेता सोहन राठौर सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यर्त उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं: Election News : विधानसभा चुनाव का बहिष्कार : ग्रामीण बोले- रोड नहीं तो, वोट नहीं, वर्षों से सड़क नहीं बनी, तो वोट क्यों दें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button