बैतूल

Betul News : नागरिक सहकारी बैंक की 47वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

Betul News : 47th Annual General Meeting of Civil Cooperative Bank concluded

बैंक की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियां एवं विशेषताओं पर विस्तार पूर्वक हुई चर्चा, बैंक ने वर्ष 2022-23 में 2 करोड़ 31 लाख का लाभ अर्जित किया

Betul News : नागरिक सहकारी बैंक की 47वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

Betul News : (बैतूल)। नागरिक सहकारी बैंक की 47वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को बैंक कार्यालय में पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का प्रारंभ माॅ सरस्वती की पूजा, दीप प्रज्जवित कर किया गया। इसके बाद बैंक के पदाधिकारियों का बैंक कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ व पुष्प हार से स्वागत किया गया।

Betul News : नागरिक सहकारी बैंक की 47वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्नबैंक अध्यक्ष अतीत पवार द्वारा बैंक की वित्तीय स्थिति, उपलब्धियां एवं विशेषताओं पर प्रकाश डाला। जिसमें बैंक की प्रगतिशील अंश पूंजी, अमानते, वसूली एवं वितरण व्यवस्था, नवीन सदस्यता वृद्धि, एनपीए आदि की प्रगति से अवगत किया। बैंक ने वर्ष 2022-23 में 2 करोड़ 31 लाख का लाभ अर्जित किया है।

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.आर. कोसे द्वारा बैंक के वर्ष 2022-23 के आर्थिक कार्यकलापों से अवगत कराया गया एवं विषय सूची अनुसार सभी प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी उपस्थित बैंक सदस्यों को दी गई। सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से सभी प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई।

Betul News : नागरिक सहकारी बैंक की 47वीं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्नमुख्य अतिथि सीए सुनील हिराणी स्वतंत्र निदेषक राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड एवं अधिवक्ता सुधाकर पवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आमसभा को संबोधित करते हुये बैंक की विगत वर्षों की स्थिति से वर्तमान स्थिति की तुलनात्मक प्रगति से अवगत कराया। आमसभा में बैंक संचालक मण्डल के सदस्य निर्मला इंगले, राजेन्द्र साहू, प्रमोद खुराना, रितेश पवार, राजेश राठौर, प्रितेश इंगले, संजय माकोडे, उषा पवार, नितेश परिहार, राजेश शर्मा, संतोष शिंदे, अमित सिंह ठाकुर, अब्दुल रहमान, पूर्व कर्मचारी सी.आर. चढोकार,  भगवत चढोकार, मुकेश झारे, अजीज खान, आनंद चौधरी, राजेन्द्र प्रजापति उपस्थित रहे। आमसभा का संचालन प्रितेश इंगले प्रोफे. संचालक एवं आभार प्रबंधक नवनीत श्रीवास ने व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button