बैतूल

Betul Today News : आज का समय महिला सशक्तिकरण का है

Betul Today News: Today is the time for women empowerment

Betul Today News : आज का समय महिला सशक्तिकरण का है

Betul Today News : (बैतूल)। ग्राम सोनाघाटी में प्रेरणा महिला आजीविका बहु प्रायोजन सहकारी संघ मर्योदित की आमसभा का आयोजन किया। जिसमें 37 गांव के लगभग 540 महिला सदस्य उपस्थित थी। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष की मीना चौहान ने आय व्यय के लेखे का वाचन किया। साथ ही अध्यक्ष ने बताया कि महिला स्व सहायता सीएलएएफ के अंतर्गत महिलाओं द्वारा स्व सहायता समुह संचालित है।

खबर ये भी हैं: Betul BJP News : देश और सनातन के लिए भाजपा की जीत जरूरी  – रामेश्वर शर्मा

Betul Today News : आज का समय महिला सशक्तिकरण का है

समूह के द्वारा विभिन्न गतिविधि संचालित की जाती है जैसे वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, फ्लाई एस ब्रिक्स, स्कूल युनिफार्म, अचार, पापङ मसाला आदि का उत्पादन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा समूह को पूर्ण सहयोग किया जाता है। उपस्थित महिला स्व सहायता समूह की सभी सदस्यों ने अपना स्वरोजगार स्थापित करने का निर्णय लिया।

खबर ये भी हैं: Chhindwara News : कलेक्टर, एस पी, सीईओ ने किया वृद्धजन मतदाताओं का सम्मान

Betul Today News : आज का समय महिला सशक्तिकरण का है

कार्यक्रम के शुभारंभ में बैतुल विधायक निलय डागा ने महिलाओं को मार्गदर्शन दिते हुए कहा कि आज का समय महिला शक्तिकरण का है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने महिलाओ को बड़ी यूनिट संचालित करने तथा शासकीय भूमि पर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम मासोदकर ने किया।

कार्यक्रम में उत्कृर्ष कार्य करने वाली बिटियाओं को प्रेरणा सीएलएफ द्वारा पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से रामभरोसे जाटव, चन्द्रवती ठाकरे, मनोज वर्मा, पर्वतराव धोटे उपस्थत थे। आभार नोडल अधिकारी मेहराज मालवीय ने व्यक्त किया।

खबर ये भी हैं: Chhindwara News : मोबाइल की लत के कारण पिता की डांट ने ली मासूम की जान

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button