छिंदवाड़ा

Chhindwara News : प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित हुई बैठक

Chhindwara News : ग्रामीणों के बहुउद्देशीय एवं सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर कार्ययोजना और निर्माण कार्यों के प्रस्ताव करें तैयार : कलेक्टर श्री पुष्प

Chhindwara News : कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आज कलेक्ट्रेट मिनी संवाद कक्ष में प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के संबंध में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं सभी जनपद पंचायतों के सीईओ की बैठक ली। उन्होंने सभी सीईओ जनपद पंचायत को भारत सरकार द्वारा जिले में चयनित कुल 452 प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्रामों के लिए ग्रामीणों के बहुउद्देशीय एवं सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखकर उसी के अनुरूप बेहतर कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले की 11 जनपद पंचायतों से कुल 452 ग्रामों का चयन किया गया है जिसमें जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के 17, जुन्नारदेव के 78, तामिया के 70, हर्रई के 74, अमरवाड़ा के 37, मोहखेड़ के 44, सौंसर के 12, पांढुर्णा के 43, चौरई के 11, बिछुआ के 31 और परासिया के 35 ग्राम शामिल हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button