Betul News : सीबीआई डायरेक्टर पहुंचे झल्लार ब्रांच स्वीकृत करवाया लोन का प्रकरण
Betul News: CBI Director reached Jhallar branch and got the loan case approved.
लोन स्वीकृत करवाने के लिए 6 महीने से परेशान था शिक्षित बेरोजगार अलकेश
ब्रांच मैनेजर ने गम्भीरता से तत्काल कार्यवाही कर पास किया 6 लाख का लोन

Betul News : (बैतूल)। देश में बेरोजगारी को कम करने और रोजगार को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। उनमें से एक है पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना। इस योजना के जरिए अपना बिजनेस शुरू करने वाले को 25 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाता है।
इसी योजना को लेकर शिक्षित बेरोजगार युवा अलकेश धोटे ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा झल्लार में आवेदन किया था। लगभग 6 महीने से वह लोन के लिए बैंक के चक्कर काट रहे थे, लेकिन लोन स्वीकृत नहीं हो पा रहा था।
लोन स्वीकृत करवाने के लिए उन्होंने सेंट्रल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया था, इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल से डायरेक्टर झल्लार पहुंचे, उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन कर ब्रांच मैनेजर को तत्काल लोन स्वीकृत करने के लिए निर्देशित किया। बैंक मैनेजर ने भी गम्भीरता से लोन संबंधित सूचनार्थ, प्रतिलिपि, प्रस्ताव जांच कर 6 लाख का लोन स्वीकृत कर दिया।
हितग्राही अलकेश धोटे का कहना है कि ब्रांच मैनेजर को लेकर कोई नाराज़गी नहीं है। झल्लार ब्रांच मैनेजर का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार शांतिपूर्ण एवं संतोषजनक है। लोन स्वीकृत होने पर उन्होंने एलडीएम और ब्रांच मैनेजर का आभार माना। इस अवसर पर ट्राइबल 5 की टीम करण चढ़ोकार, महादेव बेठे, हरिश साल्वे, सुनिल लिखितकर,अलकेश धोटे ब्रांच में उपस्थित रहे।



