Uncategorized

Chhindwara News : पंडित रमेश दुबे ज की टिकट काटकर समूचे ब्राह्मण समाज और सामान्य वर्ग के साथ अन्याय किया है भाजपा ने

Chhindwara News : By cutting the ticket of Pandit Ramesh Dubey, BJP has done injustice to the entire Brahmin community and the general class.

Chhindwara News : जिला ब्राह्मण समाज कल्याण मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिले के संरक्षक पंडित केपी तिवारी, पंडित जयशंकर शुक्ला, एस डी ए तिवारी तथा मार्गदर्शक मंडल के पंडित अरुण तिवारी, एस पी तिवारी, सतीश मिश्रा ओमप्रकाश शर्मा सहित ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के सभी वरिष्टों, युवाप्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ ने एकमत होकर चौरई क्षेत्र के पूर्व विधायक और ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता, जिले भर के ब्राह्मण समाज के संरक्षण दाता, पंडित रमेश दुबे जी जो की दशकों से भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप में काम करते हुए जिन्होंने ब्राह्मण समाज ही नहीं सर्व समाज के बीच में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का काम किया अचानक उनकी टिकट काटकर किसी समाज विशेष के नाम पर जो टिकट दी गई है उससे सामान्य वर्ग हक मारा गया है जिले की सातों सीटों में से किसी एक सीट पर भी सामान्य वर्ग के व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने सामान्य वर्ग के लोगों के साथ धोखा किया है ब्रह्म समाज कल्याण मंडल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आगाह करता है कि पूरे जिले में लगभग डेढ़ से दो लाख मतदाता ब्राह्मण समाज के ही हैं पंडित रमेश दुबे की और ब्राह्मण समाज की अनदेखी का अंजाम भारतीय जनता पार्टी को भविष्य में भुगतना होगा अभी भी समय है कि चौरई क्षेत्र से पंडित रमेश दुबे को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाकर ब्राह्मण समाज और सामान्य वर्ग के साथ न्याय किया जा सकता है ।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button