Betul News : कीटनाशी मच्छरदानी वितरण कार्य का हुआ समापन, लाभान्वित हितग्राहियों से कीटनाशी मच्छरदानी लगाने की अपील
Betul News: Insecticide mosquito net distribution work concluded, appeal to the beneficiaries to install insecticide mosquito nets

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (चिचोली)। वनग्रामों एवं हरदा जिले की सीमा से संलग्न ग्रामों में कीटनाशी वितरण के साथ विकास खण्ड चिचोली के चिन्हित 87 ग्रामों में बुधवार को एलएल आईएन वितरण कार्य का समापन हुआ। मलेरिया निरीक्षक पंकज डोंगरे ने बताया कि सीएमएचओ एवं जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा जारी गाइड लाइन के साथ निर्देशन, सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया गया।
बीईई अनिल कटारे,बीपीएम विनीत आर्य, बीसीएम नीलेश सूर्यवंशी, लेब टेक्नीशियन राजेश धुर्वे, रामरूप कैन, अखिलेश मालवीय, विवेक नागले, गजराज रघुवंशी के सहयोग, सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा पर्यवेक्षिका, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कर्तव्यरत भूमिका, क्षेत्रीय विधायक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की सहयोगात्मक उपस्थिति, जनपद पंचायत विभाग, परियोजना विभाग का अतिरिक्त सहयोग और मीडिया द्वारा किए गए प्रचार प्रसार से कीटनाशी मच्छरदानी वितरण लक्षित किया गया।
खबर ये भी हैं : Betul News : फर्जी तरीके से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती का आरोप
श्री डोंगरे ने सभी से मिले सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर ने स्वास्थ्य टीम को समय सीमा में व्यवस्थित वितरण किये जाने की प्रशंसा कर वितरण ग्रामों के लाभान्वित हितग्राहियों से कीटनाशी मच्छरदानी सावधानी के साथ लगाने की अपील की।
खबर ये भी हैं : Betul News : लोकेश डेहरिया जिला सलाहकार समिति के सदस्य बने



