बैतूलराजनीती

Betul Panchayat News: 1100 किलोमीटर दूर से चल रही सरपंची

Betul Panchayat News: बैतूल में टेमनी के पांचों का पंचनामा

Betul Panchayat News: मध्य प्रदेश में ग्राम सरकार कैसे चल रही है इसका अंदाजा बैतूल जिले की टेमनी पंचायत से लगाया जा सकता है यहां पंचों का दावा है कि सरपंच भावना खातरकर यहां से 1000 से ज्यादा किलोमीटर दूर बेंगलुरु में बैठकर सरपंची चल रही है ऐसे में जो बिल पंचायत में पास हो रहे हैं उन पर हस्ताक्षर को लेकर भी संदेह जाहिर किया जा रहा है, पंचों ने अपना पंचनामा एक शिकायत के आधार पर कलेक्टर को सौपा है।

Betul Panchayat News: बैतूल में टेमनी के पांचों का पंचनामा
Betul Panchayat News: बैतूल में टेमनी के पांचों का पंचनामा

जिसमें पांचों ने आरोप लगाए हैं कि सरपंच बेंगलुरु में रहती है और पंचायत में उनके पति के हिसाब से ही काम होते हैं, ऐसे में जबसे शपथ ग्रहण हुआ है तब से आज तक महत्वपूर्ण बैठकों में भी पांचों की ही उपस्थित होने से ना तो प्रस्ताव पास हो रहे हैं और ना ही जरूरी बैठके संपन्न हो पा रही है, त्रस्त पंचों ने जिला दंडाधिकारी से सरपंच को हटाने के लिए आग्रह किया है। 

Betul Panchayat News: सरपंच पति के आशीष से चल रही ग्राम सरकार

जब सरपंच पंचायत 1000 से अधिक किलोमीटर से दूर रहती हो तब सरपंच पति पावर में दिखाई देते हैं पूरी पंचायत को संचालन करने का काम श्रीमती खातरकर के जगह हस्बैंड आशीष खातरकर ही संभालते हैं ऐसा आरोप भी पंचों ने लगाया है। एक तरफ भारत सरकार महिला आरक्षण को लेकर दुहाई देती है वहीं ग्राम सरकार में महिलाओं की भूमिका का उदाहरण टेमनी पंचायत में देखा जा सकता है। 

Betul Panchayat News: सरपंच पति के आशीष से चल रही ग्राम सरकार 
Betul Panchayat News: सरपंच पति के आशीष से चल रही ग्राम सरकार (file image)

Betul Panchayat News: पंचायत पर रहता है ताला

पंचायत में रोजगार सहायक का ना होना पंचों को खटक रहा है , वहीं सचिव के पास बडोरा पंचायत का प्रभार होने से और सरपंच के हजार किलोमीटर दूर रहने से अक्सर पंचायत में ताला ही दिखाई देता है जिसके चलते जरूरी काम के लिए भी ग्रामीणों को भटकना पड़ता है वही जो भुगतान हो रहे हैं उन में हस्ताक्षर को लेकर भी संदेह की स्थिति बताई जाती है।

Betul Panchayat News: पंचायत पर रहता है ताला 
Betul Panchayat News: पंचायत पर रहता है ताला (File Image)

—————————————–

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें” 

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button