India’s Venus Mission: पृथ्वी के जुड़वां ग्रह की पहेली सुलझाने की दिशा में एक कदम
India's Venus Mission: One step towards solving the mystery of Earth's twin planet
India’s Venus Mission: भारत ने 2028 में शुक्र ग्रह पर एक महत्वाकांक्षी मिशन लॉन्च करने का फैसला किया है। यह चार साल का मिशन वीनस के वायुमंडल, सतह और सूर्य के प्रभाव का अध्ययन करेगा। इस मिशन के जरिए वैज्ञानिक पृथ्वी के विकास को बेहतर ढंग से समझने की उम्मीद कर रहे हैं।

India’s Venus Mission: शुक्र ग्रह क्यों है खास?
यह गृह पृथ्वी का जुड़वां गृह है जो आकार और घनत्व में पृथ्वी है | वीनस अपनी धुरी पर बहुत धीरे घूमता है, जिसकी वजह से इसका एक दिन पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर होता है। इस गृह की सतह पर तापमान बहुत अधिक होता है और वायुमंडल का दबाव भी पृथ्वी की तुलना में बहुत ज्यादा है। सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रहों में से एक होने के कारण, सूर्य का प्रभाव इस गृह पर बहुत अधिक पड़ता है।
- यह भी पढ़े : Indore News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर DAVV में टॉपर्स को किया सम्मानित, स्वच्छता के लिए शहर की प्रशंसा की
Venus Mission: क्या है इस मिशन के उद्देश्य
इस मिशन का मुध्य उद्देश्य है वायुमंडल का अध्ययन, यह मिशन वीनस के वायुमंडल की संरचना और गतिविधियों का अध्ययन करेगा | साथ ही वीनस की सतह की संरचना और भूगर्भिक गतिविधियों और सूर्य का वीनस पर क्या प्रभाव पड़ता है, in सब गतिविधियों पर यह अध्यन करेगा | वीनस के अध्ययन से पृथ्वी के विकास को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

- यह भी पढ़े : Multai Police News 2: एस आई हटे, टी आई बचे
Venus Mission: क्यों है यह मिशन महत्वपूर्ण?
वीनस के अध्ययन से हमें पृथ्वी के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। जैसे कि पृथ्वी के भविष्य का अनुमान, वीनस के अध्ययन से हम यह समझ सकते हैं कि अगर हमने पृथ्वी का तापमान बढ़ने दिया तो क्या होगा। वीनस पर जीवन की संभावना के बारे में जानकारी मिल भी सकती है। साथ ही भविष्य में अन्य ग्रहों पर मिशन भेजने के लिए आवश्यक जानकारी मिल सकती है।

- यह भी पढ़े : Aparajita Women and Child Bill 2024:पश्चिम बंगाल सरकार का महिलाओं और बच्चो की सुरक्षा के लिए एक क्रांतिकारी कदम
_________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“