BJP Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया द्वारा संचालित सेक्स रैकेट मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। असम की एक पीड़िता युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि चौरसिया का सहयोगी और कथित बिचौलिया शीतल दुबे खुद को किन्नर बताकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। वह उन्हें पहले ‘मॉडलिंग’ या ‘डांस’ की ट्रेनिंग देने के नाम पर बहलाता था, फिर दबाव बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेल देता था।
पीड़िता के अनुसार, शीतल दुबे अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं आरोपी अतुल चौरसिया को मंगलवार शाम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

BJP Jabalpur News: बिना रजिस्टर एंट्री, वीआईपी ग्राहकों की सीक्रेट बुकिंग
सूत्रों के अनुसार, चौरसिया का होटल “अतिथि इन” गढ़ा बजरिया इलाके में स्थित है, जहां ग्राहकों की कोई एंट्री रजिस्टर में दर्ज नहीं की जाती थी। पीड़िता के मुताबिक, कई बार एडवांस बुकिंग होती थी और ग्राहकों की पहचान जानने की अनुमति तक नहीं होती थी। वहां घंटों तक रंगरेलियां मनाई जाती थीं और सुरक्षा व्यवस्था इतनी ढीली थी कि कोई सवाल न उठे।
BJP Jabalpur News: लडकियों के डांस के वीडियो भी हुए बरामद
पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज, डीवीआर डिवाइस, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त करने का दावा किया है। वहीं, चौरसिया के पास से कुछ लड़कियों के डांस वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिनका उपयोग कथित रूप से ग्राहकों को लुभाने में किया जाता था।

BJP Jabalpur News: अफसरों और नेताओं तक पहुंच, मगर सब ‘गोपनीय’
पीड़िता ने बताया कि लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों के पास भी भेजा जाता था, लेकिन सख्त हिदायत दी जाती थी कि किसी का नाम या पहचान नहीं पूछना है। उसने यह भी बताया कि दो अन्य युवतियों को भी लंबे समय तक प्रताड़ित कर देह व्यापार में धकेला गया, परंतु वह उनके नाम या पते बताने में असमर्थ है।

BJP Jabalpur News: पुलिस की भी संकोच भरी जांच
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में कुछ अहम नाम सामने आने की आशंका है, लेकिन वे सार्वजनिक करने से फिलहाल परहेज़ कर रहे हैं। राजनीतिक दबाव की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“


