Chhindwara News : अतिशय गैस एजेंसी का कारनामा उपभोक्ता से वसूल रहे मनमाने रुपए
Chhindwara News : The act of excessive gas agency is charging arbitrary money from the consumer.
Chhindwara News : छिंदवाड़ा मुख्यालय में अतिशय गैस एजेंसी जो लाल बाग मे है इस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं से भारी भरकम पैसे के लूट की जा रही है इस एजेंसी में कई उपभोक्ता 30-35 किलोमीटर दूर से इस एजेंसी में आते हैं पर यहां नाम ट्रांसफर करवाने के नाम पर कोई ग्राहक से 1450 रुपए और किसी ग्राहक से उपभोक्ता कार्ड में नाम का एक शब्द गलत हो जाने पर उसे सुधारने के लिए यह गैस एजेंसी 450 रुपए लेती है और कई लोगों से अलग-अलग रुपए लेते हैं। इस एजेंसी में घर निरीक्षण शुल्क के नाम पर 236 रुपए लेते हैं जबकि एजेंसी का कोई व्यक्ति किसी उपभोक्ता के घर जाकर निरीक्षण नहीं कर रहा है फिर भी इस एजेंसी में भारी भरकम लूट चल रही है इस एजेंसी के मालिक को एवं कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से किसी भी अधिकारी का डर नहीं है इस गैस एजेंसी में भारी अनियमित का आलम देखा जा रहा है देखना है यह होगा की खबर के बाद इस एजेंसी पर अधिकारी कार्रवाई करते हैं या ले देकर मामला रफा दफा कर दिया जाएगा।



