Betul Samachar : वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों के देव स्थल को तोड़फोड़ करने के आरोप
Betul Samachar: Allegations against Forest Department for vandalizing the temple of tribals
भादूगांव के आदिवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल)। जनपद पंचायत भीमपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम भादूगांव में आदिवासियों के देव स्थल को तोड़फोड़ करने के बाद क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। देवी देवताओं की मूर्तियों को तोड़ फोड़ किये जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने समाजसेवी बंडू लिखितकर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर वनकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों को भी दी है। कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : बैतूल का कलाकार अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित -1
Betul Samachar : वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों के देव स्थल को तोड़फोड़ करने के आरोप
शिकायत आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि भादूगांव में दशकों पूर्व पुराना खेड़ा था जहां खेडामुठवा माता, मां देवी की प्राचीन मूर्तियां स्थापित हैं। जिस स्थान पर मूर्तियों की स्थापना थी उस धार्मिक स्थल को वनकर्मियों ने तोड फोड कर दिया, उस स्थान पर पहले से ही ग्राम भादूगांव बसा हुआ था। किसी कारणवश गांव को उस स्थान से करीब 1.5 किलोमीटर के दूरी पर पुनः बसाया गया है लेकिन ग्राम की नई बसाहट के साथ ग्रामीण देवी देवताओं को उसी स्थान पर छोड़ दिया था, फिलहाल उक्त भूमि वन विभाग के कब्जे में है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : 31 तक मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएमडी कार्यालय कोलकाता में देंगे धरना
Betul Samachar : वन विभाग के खिलाफ आदिवासियों के देव स्थल को तोड़फोड़ करने के आरोप
अब इस भूमि को प्लांटेशन के लिए चयनित कर फेंसिंग का काम चल रहा हैं उसी दौरान रेंज अफसर अमितसिंह चौहान, वन परिक्षेत्र अधिकारी भैंसदेही सामान्य एवं डिप्टी रेंजर कृष्णमूर्त आर्य, सर्कल चांदू के द्वारा निरीक्षण के दौरान आदिवासीयों की धार्मिक परपरां व आदिवासी संस्कृति के देवाधामी की मूर्तियों के स्थापित स्थान पर तोडफोड कर देवी देवताओं की मूर्तियों को फेंक दिया है। उक्त गंभीर घटना के कारण आदिवासियों में आक्रोश है चक्काजाम की स्थिति निर्मित हो गई है।
इधर ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि उक्त गंभीर घटना को देखते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर देवी देवताओं की मूर्तिया पुनः स्थापित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सीताराम, पंजाबराव, फूलचंद, मुन्ना, बंडू लिखितकर, सरजेराव, गणेश, मोहन, बलिराज, ओमप्रकाश, रविराम नाथूराम सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
खबर ये भी हैं : Betul exit poll : प्रतिध्वनि के एक्जिट पोल में योगेश राठौर प्रथम रहे



