Betul Samachar: प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर डॉ. पंडाग्रे ने किया विदा
Betul Samachar: Dr. Pandagre bid farewell to the campaign chariot
Betul Samachar: (बैतूल)। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन विषय पर लगाई जा रही दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के प्रचार रथ को आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए बिदा किया। इस अवसर पर डॉ.पंडाग्रे ने लोगों से आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस नि:शुल्क प्रदर्शनी देखें इसका लाभ उठाएं।
यह प्रदर्शनी आज बुधवार एवं कल 27 जुलाई को जेएच कॉलेज बैतूल के सभागार में आयोजित की जा रही है। जिसका शुभारम्भ आज सुबह 11 बजे किया जाऐगा। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी लोगों के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति, एनवायके से धनंजय सिंह ठाकुर, विनोद डेहरिया, गोपेन्द्र भघेल, प्रवीण नरवरे, अनुराग धापड़े, पिंटू उइके सहित बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे ।



