बैतूल

Betul Samachar: ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हीरामन सूर्यवंशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, बधाइयों का लगा तांता

Betul Samachar: Hiraman Suryavanshi became the State Vice President of OBC Mahasabha, appointment on the recommendation of the National Executive, congratulations poured in

Betul Samachar: ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हीरामन सूर्यवंशी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, बधाइयों का लगा तांताBetul Samachar: (बैतूल)। वरिष्ठ अधिवक्ता हीरामन सूर्यवंशी ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इनकी नियुक्ति की खबर लगते ही जिले भर के ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं सहित अधिवक्ताओं द्वारा श्री सूर्यवंशी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता हीरामन सूर्यवंशी की नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर की गई है।

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष तुलसीराम पटेल एड. भोपाल द्वारा हीरामन सूर्यवंशी अधिवक्ता को मध्यप्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हीरामन सूर्यवंशी को ओबीसी महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, संजय शुक्ला, कुन्दन उबनारे, सुजीत वर्मा, सुनील पलेरिया, दर्शन बुन्देले, नीरज खातरकर रामकिशोर बडले, महेन्द्र रघुवंशी, दिनेश राठौर, श्यामकिशोर शुक्ला, राघवेन्द्र रघुवंशी, सूरतराम धुर्वे अर्जुन लिखितकर, बिरज इवने, अजय राठौर, मुकेश राठौर आदि ने बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button