Indore

Indore Car burnt News: नवलखा चौराहे पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Indore Car burnt News: A moving car caught fire at Navlakha intersection, the driver saved his life by jumping

Indore Car burnt News: इंदौर के नवलखा चौराहे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने देखने को मिली है, जहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। चलती कार में अचानक आग लगने से चौराहे पर हड़कंप मच गया, और कुछ ही मिनटों में आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।

Indore Car burnt News: A moving car caught fire at Navlakha intersection, the driver saved his life by jumping
Indore Car burnt News: A moving car caught fire at Navlakha intersection, the driver saved his life by jumping

Indore Car burnt News: फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक आग पूरी कार को जलाकर खाक कर चुकी थी। अच्छी बात तो यह है के इस हादसे में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के चंद मिनटों में ही कार में विकराल लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। लेकिन फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया

Indore Car burnt News: आग का कारण अभी भी अज्ञात

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल फॉल्ट या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटे हैं।

Indore Car burnt News: फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू
Indore Car burnt News: फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर पाया काबू

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Kartik Trivedi

Kartik Trivedi is the Editor in Chief of Yatharth Yoddha Digital Desk and He is also the youngest Publisher and Editor of Medhavi Samachar.

Related Articles

Back to top button