Betul News : बुजुर्ग बेसहारा मानसिक रोगी की जलने से मौत, शव परिवहन के लिए ऑटो एंबुलेंस बनी सहारा
Betul News: Elderly destitute mental patient dies due to burning, auto ambulance becomes support for transportation of dead body

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। न्यायालय परिसर के सामने बीती रात एक बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया। शव परिवहन के लिए वाहन न होने पर एक बार फिर ऑटो एंबुलेंस मददगार बनी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय बुजुर्ग मानसिक रोगी था। आसपास के दुकानदारों से मिलने वाले खाने पीने की सामग्री से ही उसका गुजारा होता था। यह बुजुर्ग रोजाना न्यायालय के सामने पुराने लोक अभियोजन कार्यालय भवन के बरामदे में सोता था। बीती रात उसके बिस्तर में आग लगने की वजह से उसकी मौत होना बताया जा रहा है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Simple Dot One: 151km की रेंज के साथ लॉन्च हुआ Electric Scooter ये है कीमत, जानें फीचर्स

Betul News : बुजुर्ग बेसहारा मानसिक रोगी की जलने से मौत, शव परिवहन के लिए ऑटो एंबुलेंस बनी सहारा
सोमवार की सुबह राख के ढेर में दबे बुजुर्ग के शव को कुत्ते नोच रहे थे इसी दौरान लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।कोतवाली टीआई आशीष सिंह पवार ने बताया बुजुर्ग की पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नही मिले है।आसपास के दुकानदारों ने मृतक बुजुर्ग का नाम मंशाराम बताया है। श्री पवार ने बताया बुजुर्ग मानसिक रूप से भी बीमार था और शहर में भटकते रहता था। अक्सर सड़क से पॉलिथिन, बॉटल और कचरा बीनकर अपने साथ लाता था। रात में ठंड अधिक होने की वजह से मंशाराम ने आग जलाई होगी और उसी आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव सुबह संदिग्ध अवस्था में जला हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी को केलीफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी अमेरिका से मिली पीएचडी -1
रियाजुद्दीन बने मंशाराम के लिए सारथी (Betul News)
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एंबुलेंस योजना से जुड़े ऑटो एंबुलेंस चालक रियाजउद्दीन शाह द्वारा शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रियाजुद्दीन ने बताया सुबह 11 बजे उन्हे शव के संबंध में सूचना मिली। जिसके बाद समिति को सूचित करने के बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया।
खबर ये भी हैं : Redmi 13C series 5G launch : Redmi ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G फोन, किलर लुक के साथ मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स
ऑटो एंबुलेंस ने किया 31वें शव का परिवहन (Betul News)
ऑटो एंबुलेंस योजना की संचालक गौरी पदम ने बताया कि ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से यह 31वा शव परिवहन किया गया है। शव परिवहन पर संस्था के संरक्षक, विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा 1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि ऑटो एंबुलेंस चालक को प्रदान की जाती है। गौरतलब है कि ऑटो एंबुलेंस जिले में भलाई की सप्लाई के रूप में पहचान बना चुकी है। वर्ष 2016 से जिले में संचालित योजना के माध्यम से अब तक 900 से अधिक घायलों को ऑटो एंबुलेंस चालको ने हॉस्पिटल पहुंचाया, वहीं 31 शव अब तक परिवहन किए जा चुके है।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : बैतूल का कलाकार अंतर्राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित -1




