बैतूल

Betul News : नागरिक सहकारी बैंक बैतूल को लगातार द्वितीय वर्ष बॅंको ब्लू रिबन अवार्ड

Betul News: Citizens Cooperative Bank Betul gets Banco Blue Ribbon Award for the second consecutive year

अध्यक्ष अतीत पवार के नेतृत्व में नागरिक बैंक कर रहा उत्तरोत्तर वृद्धि

Betul News : नागरिक सहकारी बैंक बैतूल को लगातार द्वितीय वर्ष बॅंको ब्लू रिबन अवार्ड

Betul News : (बैतूल)। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित बैतूल को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2023 का बॅंको ब्लू रिबन पुरस्कार मिला है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार का चयन देशभर के नागरिक सहकारी बैंक एवं जिला सहकारी बैंक में से भारतीय रिजर्व बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी की चयनित समिति द्वारा किया गया।

दमन में आयोजित समारोह में नागरिक सहकारी बैंक बैतूल को यह सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पवार के नेतृत्व में बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रहा है। बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया नागरिक बैंक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 70-80 करोड की श्रेणी में अपनी जमा वृद्धि, वित्तीय मानकों के उत्कृष्ट पालन एंव रिजर्व बैंक के मापदंड के अनुसार एनपीए सीआरआरए आदि पात्रता के लिए प्रथम पुरस्कार जीता है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : विकास की गति बरकरार रखने के लिए केंद्र में मोदी सरकार जरूरी

वर्ष 2021-22 में भी बैंक ने 50-75 करोड की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता था। इस अवसर पर अध्यक्ष अतीत पवार ने कहा, अविज प्रकाशन, कोल्हापुर 1999 से सहकारी क्षेत्र के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के मार्गदर्शक संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। इस संस्था के माध्यम से विभिन्न प्रकार की संस्थाओं की कार्य प्रणाली, सहकारिता क्षेत्र के कानूनों एवं उनमें समय-समय पर होने वाले परिवर्तन, आधुनिक तकनीक के बारे में अद्यतन जानकारी एकत्रित एवं प्रसारित करता है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया, बच्चों को फल मिठाइयां बांटी

संस्था के माध्यम से प्रत्येक वर्ष सहकारी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रकार के बैंकिंग संस्थानों को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। बैतूल नागरिक सहकारी बैक मर्यादित बैतूल को देश में नागरिक सहकारी बैंकों के समूह द्वारा बैंको ब्लू रिबन वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes : पत्‍नी – तुम्हारे इस नरक में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई हूं, लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किये होंगे..

बैंक के अध्यक्ष अतीत पवार, बैंक के सीईओ जी.आर. कोसे, संचालक मंडल ने बैंक जमाकर्ताओं, शुभचिंतकों, सदस्यों, अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। अतीत पवार ने पुरे बैंक परिवार का आभार व्‍यक्‍त किया एवं आश्वस्त किया है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध करने प्रयासरत है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : जिले की पांचो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button