बैतूल

BJP News : जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर बैठक संपन्न

BJP News: Meeting regarding Janashiwad Yatra concluded

BJP News : जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर बैठक संपन्न

BJP News : (बैतूल)। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जन हितैषी और कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश अब विकसीत राज्यों की श्रेणी मे दिखाई देता है। गरीब के कल्याण वाली सरकार जन-जन से मध्य प्रदेश को और बेहतर बनाने के लिए आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है। इस कडी में 18 सितंबर को सुबह 10 बजे गवासेन विधानसभा क्षेत्र घोडाडोंगरी से जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का स्वागत बस स्टैंण्ड पर किया जाएगा।

जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर बैतूल  विधानसभा की विशेष बैठक भी जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन मे आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जन आर्शीवाद यात्रा जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनता का आर्शीवाद प्राप्त करेगी।

इस दौरान यात्रा में केन्द्रीय टोली के साथ साथ प्रदेश व जिले के जनप्रतिनिधि व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहेगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि जन आर्शीवादयात्रा के दौरान रथ सभा और मंच सभा के साथ साथ रोड शो भी होना है।

BJP News : जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर बैठक संपन्नरथ सभा के लिए अच्छी संख्या हेतू संगठन पदाधिकारीयों से लक्ष्य सांझा किए। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जनआर्शीवाद यात्रा के जिला प्रभारी शंकरराव चढोकार ने कहा कि मध्यप्रदेश की में भाजपा के द्वारा पांच जनआर्शीवाद यात्राएं निकाली जा रही है जो संपूर्ण मध्यप्रदेश की लगभग 218 विधानसभाओं का भ्रमण करेगी।

बैतूल जिले में आने वाली जन आर्शीवाद यात्रा क्रमांक 4 है। जो 11 जिलो की 44 विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। इसकी शुरूवात 4 सिंतबर को नीमच से केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। भाजपा हर बार चुनाव से पहले जनता के बीच जाकर आर्शीवाद मांगती है। इस बार यात्रा पांचो विधानसभा में चलेगी।

घेाडाडोंगरी से यात्रा का जिले में आगमन होगा पूरे जिले मे विभिन्न तिथीयों में भ्रमण कर 20 सितंबर की शाम घोडाडोंगरी से ही यात्रा प्रस्थान करेगी। इस दौरान 18 तारिख को बैतूल विधानसभा में मंच सभा का भी आयोजन वृहद स्तर पर किया जाएगा।

जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर आयोजित बैतूल विधानसभा की इस वृहद बैठक में विधानसभा प्रभारी अरूण श्रीवास्तव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर मंचासीन रहे। बैठक में विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकरी, मोर्चा जिलाअध्यक्ष, मोर्चा जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल पदाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर परिषद अध्यक्ष सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहै। बैठक का संचालन विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर ने किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button