बैतूल
CHHINDWARA SAMACHAR छिंदवाड़ा में दो युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत
छिंदवाड़ा : नगर में बीती रात दो युवक अपनी कार से नागपुर रोड की तरफ जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से कार डिवाइडर पर टकरा गई और कार के पूरे परखच्चे उड़ गए एवं रोड में लगे डिवाइडर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं एवं इस कार में सवार दोनों युवकों को अत्यधिक मात्रा में ब्लड बहने से उन्हें तुरंत 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जिला अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टर के चेक करने के उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसमें एक युवक संगीत मिश्रा पिता मनीष मिश्रा शनिचरा बाजार निवासी बताया गया एवं दूसरा युवक संचार कॉलोनी निवासी अर्पिता चाचडा बताया जा रहा है।



