बैतूल

Betul Samachar : सेवाभारती ने समरसता का संदेश देते हुए किया 351 कन्याओं का पूजन

Betul Samachar: Seva Bharti worshiped 351 girls giving the message of harmony.

एक साथ 351 कन्या व 9 देवियों की महाआरती का आयोजन

Betul Samachar : सेवाभारती ने समरसता का संदेश देते हुए किया 351 कन्याओं का पूजन

Betul Samachar : (बैतूल)। सेवा भारती द्वारा जिले में संस्कार केंद्रों के माध्यम से समाज में समरसता फैलाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को नवरात्र पर्व की सप्तमी के अवसर पर गोठी कॉलोनी स्थित मातृ छाया में संस्कार भारती द्वारा विशाल कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती ने 351 कन्याओं का विधिवत पूजन किया। इसके बाद एक साथ 351 कन्या व 9 देवियों की महा आरती का आयोजन किया गया। सेवा भारती के सचिव दिपेश मेहता ने बताया कि सेवा भारती के कार्यों से समाज में समरसता आती है व बच्चों के मन से छोटे बड़े का भाव मिट जाता है।

खबर ये भी हैं :Betul News : दीप प्रज्वलित कर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

Betul Samachar : सेवाभारती ने समरसता का संदेश देते हुए किया 351 कन्याओं का पूजन

मेहता ने बताया कि सेवा भारती द्वारा सेवा बस्तियों में संस्कार केन्द्र चलाए जा रहे है। उन सभी केन्द्रों से आई कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। कार्यक्रम में 351 कन्याओं का पूजन कर प्रसादी वितरित की गई।  कन्याओं के पूजन के लिए 9 कन्याओं के 40 समूह बनाए गए। प्रत्येक एक समूह का पूजन एक परिवार द्वारा किया गया। इसी क्रम में सभी समूह का पूजन अलग-अलग परिवारों द्वारा किया गया। कन्याओं के चरण पखार कर आल्ता लगाया, चुनरी उड़ाई गई। महाआरती के लिए मां दुर्गा के 9 रूप भी बनाए गए, एक साथ 351 कन्या व 9 देवियों की महाआरती की गई।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes : चिंटू – मिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है, सारा घर हिल रहा है, मिंटू – ओए, चुपचाप जाकर सो जा…

Betul Samachar : सेवाभारती ने समरसता का संदेश देते हुए किया 351 कन्याओं का पूजन

महाआरती में प्रांतीय अधिकारी अभिताभ सोनी, मोहन नागर, मुकेश खण्डेलवाल, दीपेश मेहता, आलोक मालवीय, गजेन्द्र पवार, डॉ अरूण जयसिंहपुरे, सेवा भारती की जिला संयोजक पूनम खण्डेलवाल, समिति उपाध्यक्ष बिन्दू मालवीय, प्राजक्ता मुले, शीला दुबे, वरूणा लोखण्डे उपस्थित रहे। जजमानों ने स्वयं अपने हाथों से कन्याओं को प्रसाद, गिफ्ट एवं राशि भेंट की। सेवाभारती समय समय पर समाज हित में कार्यक्रम करती रहती है। कन्यापूजन का कार्यक्रम समाज में एक अनूठा कार्यक्रम सिद्ध होगा।

खबर ये भी हैं :GK Questions : दुनिया की सबसे पहली घड़ी किसने और कब बनाई थी? ये कहानी फिल्मी अंदाज में आई थी सामने..

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button