छिंदवाड़ा

Chhindwara News : एक पौधा लोकतंत्र के नाम नगर परिषद चाँद के मोक्षधम में रोपें गए पोधे

Chhindwara News : One sapling in the name of democracy Saplings were planted in Mokshadham of Municipal Council Chand

Chhindwara News : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 124-चौरई में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रभात मिश्रा व नोडल स्वीप प्लान अधिकारी श्री विजय पवार , स्वीप प्रभारी राकेश कुमार मालवीय के संयोजन में नगर परिषद चाँद में तहसील चाँद के तहसीलदार श्री इन्द्रसेन तुमराली के नेतृत्व में चाँद नगर के मोक्षधाम में पौधारोपण कर मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित किया । विकासखण्ड स्वीप प्रभारी राकेश कुमार मालवीय ने सभी को बताया कि जिला कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा स्वीप गतिविधि के तहत दिए गए साप्ताहिक थीम के तहत आज *एक पौधा-लोकतंत्र के नाम* कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया गया । जिसमें आदरणीय तहसीलदार महोदय ने संदेश प्रसारित किया कि हमे लोकतंत्र को भी पौधों के समान स्वच्छ बनाना है एवम शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की पूर्ति करनी है इस अवसर पर श्री परमाल सिंह ठकरिया,श्री रघुनाथ वर्मा – 97 तिघरा चंपत, श्री किशनलाल वर्मा – 157 गुम गांव, श्री संदीप चौरासिया-134 ढिमरमेटा, श्री तेजसिंग कुमरे-150 बाँसखेड़ा, श्री राजू आरधी – 129 चाँद, श्री ओमप्रकाश चौरासिया-147 कोकिवाड़ा, श्री सोहन डेहरिया- 159 नॉलाझिर, श्री चंद्रशेखर मराठा -132 चाँद,श्री चंद्रशेखर अयोधि:-130 चाँद, श्री राकेश नामदेव-128 चाँद, श्रीमती ठाकुर-133 चाँद, श्री असलम खान – 131 चाँद एवम प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्री हीरालाल चौरे व नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button