Betul News : सतपुड़ा के जंगल में दहाड़ी करणी सेना, विधानसभा चुनाव में हम मध्यप्रदेश में नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ, शिवराज सिंह के साथ बिलकुल नहीं
Betul News: Dahari Karni Sena in Satpura forest, we are with Narendra Singh Tomar in Madhya Pradesh in assembly elections, not at all with Shivraj Singh
करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ-राज शेखावत ने दो टूक शब्दो में कहा
Betul News : (बैतूल)। मध्यप्रदेश में अबकी बार क्षत्रियों की सरकार चुनी जाएगी। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में हम नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ खड़े रहेंगे, शिवराज सिंह चौहान के साथ नहीं….?
बैतूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत ने दो टूक शब्दो में कहा कि हम क्षत्रियों की विधानसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को लेकर भोपाल में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है।
शेखावत ने कहा कि देश और मध्यप्रदेश के लाखों क्षत्रियों का महापड़ाव सत्ता में ज्यादा से ज्यादा क्षत्रियों की भागीदारी, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड, स्वर्ण आयोग और सनातन बोर्ड का गठन, ईडब्लयूएस की विसंगतियों को दूर करना, गौ हत्या रोकने हेतु कड़े कानून, एट्रोसिटी का दुपयोग रोकने हेतु कड़े कानून और प्रोत्साहन राशि वितरण रोकना, आरक्षण में क्रिमिलेयर का प्रावधान और समीक्षा, लव और लैंड जिहाद को लेकर सरकार से दो टुक बात करने जा रही है।
पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए श्री शेखावत ने कहा कि 27 अगस्त 2023 सुबह 10 बजे भोपाल मध्यप्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय करणी सेना के शक्ति प्रदर्शन में देश भर के लाखों सक्रिय सदस्य भाग लेने आएंगे जो अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन करेंगे। साथ ही देश भर से कई संत महात्मा भी इस महापड़ाव का हिस्सा बनेंगे।
पत्रकार वार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दल सिंह राणा ने बताया कि राजनैतिक पार्टिया सालों से क्षत्रियों की उपेक्षा करती आई है। यह अब नहीं चलेगा इसका बीड़ा क्षत्रिय करणी सेना ने उठाया है और क्षत्रिय करणी सेना परिवार के द्वारा समस्त क्षत्रियों की अध्यक्षता में भोपाल में क्षत्रिय एकता महापड़ाव की तैयारियां की जा रही है। इस महापड़ाव का क्षत्रियों के हितों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। महापड़ाव का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनावों में क्षत्रियो की ज़्यादा से ज़्यादा भागेगीदारी सुनिश्चित करना है। करणी सेना महापुरुषों और वीरांगनाओं के इतिहास को संरक्षित करने की मांग उठाई जाएगी।
इस आंदोलन के दौरान यूएस की विसंगतियों को दूर करने की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाने को लेकर सरकार से दो टूक बात की जाएगी। इन माँगो पर सहमति बना कर ही महापड़ाव की पूर्णाहुति की जाएगी। सहमति नहीं बनने पर चुनावों में क्षत्रियों द्वारा करारा जवाब एव राजनैतिक पार्टियों को दिया जाएगा। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने बैतूल जिले में जल्द ही करणी सेना की जिला इकाई के गठन करवाने की बात कहीं है। होटल आईसीएन में पत्रकार वार्ता के दौरान करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत को बैतूल जिले के लेखक एवं पत्रकार रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढ़ावाला ने बैतूल जिले के इतिहास पर लिखी अपनी किताब पुस्तक मेरा बेतूल की एक प्रति सप्रेम भेंट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत ने किताब की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं इस किताब को जरूर पढूंगा ताकि मुझे जिले के बारे मे जानकारी मिल सके।



